Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

स्वामी रसिक महाराज की हर बात पर धाकड़ धामी ने जताई सहमति

Dehradun.. नृसिंह पीठाधीश्वर रसिक महाराज ने उत्तराखंड सरकार से हरिद्वार कुंभ में श्रद्धालुओं की रहने की व्यवस्था, रायवाला से शराब का ठेका हटाने, बद्रीनाथ धाम में संतो का प्रतिनिधित्व, राज्य आंदोलनकारी की न्यूनतम पेंशन 21 हजार किए जाने की मांग की। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान रसिक महाराज ने बताया चार…

Read Full News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकालेगी एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकालेगी एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा

Read Full News

अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी की सामूहिक आरती को उमड़ी भीड़

Dehradun….उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर देहरादून की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराज अग्रसेन की साप्ताहिक आरती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए अग्रवाल समाज के लोगों सुख-समृद्धि व समाज की उन्नति की कामना की। आरती के दौरान भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस…

Read Full News

देहरादून की पावनी छाबड़ा ने जीता मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 का खिताब

देहरादून की पावनी छाबड़ा ने जीता मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 का खिताब Dehradun…उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की युवा प्रतिभा पावनी छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। फिलीपींस की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्व…

Read Full News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में लिए महत्वपूर्ण फैसले

– सरकार को भेजा जाएगा लंबित मांगों पर तैयार प्रस्ताव – ब्लाक स्तर पर तैयार की जाएगी आगे की रणनीति Dehradun…वर्षों की लंबित मागों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने से नाराज उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने बैठक की। पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए। आठ अगस्त से ब्लाक स्तर पर…

Read Full News

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड की युवतियां करेंगी प्रतिनिधित्व

Dehradun…उत्तराखंड की पांच युवा प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीलंका रवाना हो रही हैं। 19 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म प्रतियोगिताओं में राज्य की पांच प्रतिभागी देश का शान बढ़ाएंगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा, जिसमें 70 से अधिक…

Read Full News

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात

Dehradun….. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून के लिए ट्रेन संचालित कर उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। केंद्रीय…

Read Full News

शहर के वार्ड 41 का निरीक्षण करने उतरे मेयर

शहर के वार्ड 41 का निरीक्षण करने उतरे मेयर देहरादून। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। वार्ड संख्या-41 में सन पार्क इन होटल के पास नाला चोक होने से सड़क पर पानी भर गया। सूचना मिलने पर महापौर सौरभ थपलियाल मौके पर पहुंचे और…

Read Full News

भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में रहेंगे स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट पर देहरादून में रहेंगे स्कूल देहरादून: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल ने देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली…

Read Full News

इस लिए उठाया पुलिस और तहसीलदार ने एमएस को

इस लिए उठाया पुलिस और तहसीलदार ने एमएस को रुद्रपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में एमएस नहीं पहुचे, तो डीएम ने पुलिस और तहसीलदार को भेजकर एमएस को अस्पताल से उठा लिया। बीते मंगलवार को कलक्ट्रेट में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी। डीएम, सीडीओ…

Read Full News