Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

महिला ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Ruchi negi ….रायपुर थाना के मयूर विहार चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट पर एक योग ट्रेनर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी से इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीओ रीना राठौर ने मामले की विवेचना…

Read Full News

नाबालिग के प्यार ने अपनों को भी नही बक्शा, पिता, भाई के किए टुकड़े

Ruchi negi… एक 16 वर्ष की नाबालिग किशोरी का प्यार इस तरह अंधा हो गया कि उसने अपनों को भी नही बख्शा। नाबालिग ने प्रेमी के खातिर अपने पिता और मासूम भाई को मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नही दोनों की डेडबॉडी को शातिर तरीके से ठिकाने लगाने के लिए  टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में…

Read Full News

मजिस्ट्रेट के बेटे को पुलिस पर रौब जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Neetu butola …. उत्तराखंड पुलिस को हल्के में लेना और मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर मुनिकीरेती में घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। जाम से निजात दिलाने के दौरान जब मजिस्ट्रेट लिखा वाहन को पुलिस रोकने लगी, तो उसमें बैठा युवक पुलिस पर रौब जमाने लगा। पुलिस ने मौके पर वाहन को सीज कर…

Read Full News

परत दर परत खुलते जा रहे गुप्ता बंधुओं के राज, दक्षिण अफ्रीका में भी वांछित

Ruchi negi.. गुप्ता बंधुओं के परत दर परत राज खुलते जा रहे हैं। देहरादून में बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुप्ता बंधुओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने भी गुप्ता बंधुओं को लेकर बयान जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि…

Read Full News

आल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी सुशीला खत्री

Ruchi negi …मेहनत और लगन से उत्तराखंड में आंगनबाड़ी बहनों की हक की लड़ाई लड़ रही सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। विगत माह राजस्थान के जयपुर में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में सुशीला की कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला लिया। गुरुवार को हरिद्वार भगवानपुर में आयोजित उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी…

Read Full News

यहां विजलेंस ने अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोच

Ruchi negi …. ठेकेदार से 10 लाख की गुल निर्माण के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजलेंस ने रंगेहाथ दबोच लिया। आज आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा । विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कुछ…

Read Full News

इस हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक ने लगाया नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप

Ruchi negi…. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) ऋषिकेश में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक ने पुरुष नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला चिकित्सक की शिकायत के बाद एम्स चिकित्सकों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एम्स प्रशासन से कार्रवाई का आश्वासन मिलने…

Read Full News

एमडी परीक्षा में नकल कराने में एम्स के डॉक्टर भी शामिल, पांच गिरफ्तार

Ruchi negi …अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पोटेंस कमान एंट्रेंस टेस्ट 2024) में नकल करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो  आरोपित एम्स के चिकित्सक भी शामिल हैं, जिन्हें नकल माफिया ने दो-दो लाख रुपए…

Read Full News

कल खुलेंगे भगवान श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट

Ruchi negi : द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली  आज रविवार प्रात: को अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव के लिए रवाना हुई। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर…

Read Full News

होटल का गेट गिरने से मासूम की मौत

Ruchi negi … कुआवाला में निर्माणाधीन एक होटल का गेट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि कुआंवाला में शराब फैक्ट्री के सामने एक निर्माणाधीन होटल का कार्य…

Read Full News