Headlines

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकालेगी एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकालेगी एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा

Dehradun… खेल मंत्री रेखा आर्या 2036 में आयोजित ओलंपिक का संकल्प लेते हुए 10 अगस्त को एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा निकालेगी।

मंत्री ने बताया निर्धारित तिथि की सुबह सात बजे कांवड़ यात्रा हरिद्वार से निकली जाएगी। ऋषिकेश में यात्रा का समापन किया जाएगा। सोमवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने जानकारी दी। बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। यात्रा 22 किलोमीटर की होगी। संत, युवा, महिलाओं और एथलीट्स के साथ भारत को सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। भारत में ओलंपिक का आयोजन हो, इसी संकल्प के साथ यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़ यात्रा खेल भावना और भक्ति का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:   दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *