Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलकर व्रतियों ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना Dehradun….लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। तड़के तीन बजे से…

Read Full News

30 किलो वजन घटाकर कृति ने हासिल की आयरनमैन की चुनौती

Dehradun… मजबूत इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के दम पर दून की कृति थपलियाल ने अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलान में शानदार प्रदर्शन कर फिनिशर मेडल अपने नाम किया। गोवा में आयोजित आयरमैन 70.3 ट्रायथलान में कृति ने तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ की कुल 113.1 किलोमीटर की चुनौती महज आठ घंटे 38 मिनट में पूरी की। इस उपलब्धि के…

Read Full News

छठ महोत्सव में भोजपुरी गीतों पर झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

भोजपुरी गायिका देवी के छठ गीतों से गूंजा सभागार, पारंपरिक झांकियों के जरिए बताई महापर्व की महत्ता Dehradun….छठी मैया के जयकारों, पारंपरिक भोजपुरी गीतों और आकर्षक झांकियों ने गढ़ीकैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल सभागार में पूर्वांचल की लोक संस्कृति के रंग बिखेर दिए। बिहारी महासभा की ओर से आयोजित छठ महोत्सव में बड़ी संख्या में…

Read Full News

पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने किया विजेताओं को सम्मानित

Dehradun…देहरादून : 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता -2026 में उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ियों महाराष्ट्रा के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह ने सम्मानित किया। दरअसल रायपुर हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 मेधावी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य ने 60 मेडल…

Read Full News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकालेगी एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकालेगी एथलीट्स के साथ कांवड़ यात्रा

Read Full News

अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी की सामूहिक आरती को उमड़ी भीड़

Dehradun….उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर देहरादून की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराज अग्रसेन की साप्ताहिक आरती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए अग्रवाल समाज के लोगों सुख-समृद्धि व समाज की उन्नति की कामना की। आरती के दौरान भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस…

Read Full News

देहरादून की पावनी छाबड़ा ने जीता मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 का खिताब

देहरादून की पावनी छाबड़ा ने जीता मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 का खिताब Dehradun…उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की युवा प्रतिभा पावनी छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। फिलीपींस की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्व…

Read Full News

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड की युवतियां करेंगी प्रतिनिधित्व

Dehradun…उत्तराखंड की पांच युवा प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीलंका रवाना हो रही हैं। 19 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म प्रतियोगिताओं में राज्य की पांच प्रतिभागी देश का शान बढ़ाएंगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा, जिसमें 70 से अधिक…

Read Full News

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में टीमों ने दिखा दमखम

Dehradun….आठवीं राज्य सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला वर्ग में बास्केटबाल के मुकाबले खेले गए। प्रदेश भर से 25 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में 16 एवं महिला वर्ग में नौ टीमें शामिल रही। टीमों ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। आज यानि रविवार को बास्केटबाल चैंपियनशिप के फाइनल…

Read Full News

भगवान बद्री विशाल के कपाट विधिविधान मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद

Dehradun…..भगवान बद्रीविशाल के कपाट मंगलवार को 2:56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंद के समय पर तकरीबन छह हजार श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व सुबह चार बजे से पुष्प श्रृंगार, महाभिषेक पूजन, बाल भोग और राजभोग लगाया गया। बदरी विशाल जी की सायंकालीन पूजाएं 12 बजकर 15 मिनट से शुरू…

Read Full News