Dehradun.. नृसिंह पीठाधीश्वर रसिक महाराज ने उत्तराखंड सरकार से हरिद्वार कुंभ में श्रद्धालुओं की रहने की व्यवस्था, रायवाला से शराब का ठेका हटाने, बद्रीनाथ धाम में संतो का प्रतिनिधित्व, राज्य आंदोलनकारी की न्यूनतम पेंशन 21 हजार किए जाने की मांग की।
सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान रसिक महाराज ने बताया चार मुद्दों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हुई । सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला। उन्होंने बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी में हुई कार्रवाई मामले में सरकार की सराहना की। वहीं अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सरकार की कार्रवाई का उल्लेख किया। बताया सरकार हर स्तर से जांच कर रही है। जिसके परिणाम आगे चलकर देखने मिलेंगे। इस मौके पर समाजसेवी एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, साध्वी मां देवेश्वरी , भाजपा नेता संजय शास्त्री, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के महासचिव डीएस गुंसाई, निजी सचिव करन भारतीय, नारी जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष रजनी घिल्डियाल चंदोला आदि मौजूद रहे।
