Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

आदि कैलाश इलाके में अल्ट्रा मैराथन का सफल आयोजन

Pithoragarh….आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सफल रहा |दौड़ बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के धावक रहे | स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों के रहने और भोजन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने इस आयोजन को मील…

Read Full News

स्कूली वाहनों के मनमाने किराए पर लगाम कसेगा परिवहन विभाग

Dehradun….प्रदेश में संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के मनमाने किराये वसूलने को लेकर परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा की अध्यक्षा में समिति गठित की गई है। जिसमें उप परिवहन आयुक्त डीसी पठोई, देहरादून आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, हल्द्वानी आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे को सदस्य नियुक्त…

Read Full News

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी ने नानी गांव की यादें की ताजा, नैनी झील में की बोटिंग,

Nainital…. बॉलीवड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी उनकी बचपन की यादें नैनीताल खींच लाई। नयना देवी मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने नैनी झील में बोटिंग का लुप्त उठाया। उर्वशी रौतेला ने परिवार के साथ शहर के सैर पर निकली। तिब्बती बाजार में मोमो का स्वाद चखा। उर्वशी ने बातचीत में कहा कि नैनीताल…

Read Full News

वीआइपी नम्बर 0001 पर 0007 नम्बर भारी

Dehradun…. वीआइपी नंबर दूनवासियों का स्टेट सिंबल बन चुका है। लेकिन पिछले चार वर्ष से एक के बाद एक रिकार्ड तोड़ रहा 0001 वीआइपी नंबर इस बार ढाई लाख की बोली में सिमट गया। शनिवार को 0007 नंबर सात लाख रुपये में बिका। यह नंबर पंकज मलिक नाम के व्यक्ति ने लिया। परिवहन विभाग ने…

Read Full News

जागर गायिका पम्मी नवल ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित

Dehradun… उत्तराखंड की  जागर गायिका डा. पम्मी नवल को हरियाणा विश्वविद्यालय की ओर से ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड -2025 से नवाजा गया। उनको यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। वह मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली है। वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जागर गायिका पम्मी…

Read Full News

बटर फेस्टिवल में राधा-कृष्ण के साथ ग्रामीणों ने खेली दूध, दही, मक्खन की होली

Uttarakashi….दयारा बुग्याल में दूध, मक्खन और मट्ठे की अनूठी होली का लोकपर्व अंढूड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की थाप पर रासौ-तांदी नृत्य करते हुए एक दूसरे के साथ दूध, मक्खन और मट्ठे की होली खेली। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पर्व का शुभारंभ देव डोलियों की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।…

Read Full News

हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Haridwar….दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज की एक बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने शव को राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खोला।…

Read Full News

नई पीढ़ी की जीएसटी की सीएम ने की सराहना

Dehradun…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना की। कहा कि किसान, कारपोरेट घरबार से लेकर व्यापार, नई पीढ़ी का यह जीएसटी सबके लिए खुशियां लेकर आएगा। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता से…

Read Full News

मॉल की छत के स्टंटबाजों को पुलिस ने धरा

Dehradun… जोगीवाला के निकट मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टंटबाजी दिखा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । मौके पर एक कार व एक बाइक भी सीज की है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कालोनी को सूचना…

Read Full News

दवाई लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Haridwar…पथरी क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप की दुकान पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दरअसल, झोलाछाप कुछ देर के लिए दुकान से कहीं गया था। आरोप है कि उसके दोस्त ने कुंडी लगाकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के स्वजनों…

Read Full News