Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

अब संगीत का ज्ञान भी सीखेंगे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू छात्र

Ruchi negi….  भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों को पठन-पाठ्न के साथ ही संगीत एवं कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा। साधुराम इंटर कालेज में बने पुनर्वास केंद्र में संगीत कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसमें संगीत के सभी वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर कक्ष में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी…

Read Full News

सिपाही ने परिचित के साथ मिलकर की लूट, पहुंचे सलाखों के पीछे

Ruchi negi….ठेली वाले से लूट के आरोपित दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में से एक मंगलौर थाने में तैनात कांस्टेबल है। शराब के नशे में आरोपितों ने जोगीवाला क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। कुछ घंटे बाद ही नेहरू कालोनी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। एसएसपी अजय सिंह ने…

Read Full News

दो मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

Ruchi negi….11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को प्रात: सात बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुलेंगे। 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा होगी, जबकि बाबा केदार की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। शिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर…

Read Full News

यहां ग्राम विकास अधिकारी ने किया सुसाइड

Ruchi negi…..मोरी विकासखंड कार्यालय में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक हरिद्वार जनपद के कुमराड़ा का निवासी है, जिसकी नियुक्ति गत वर्ष ही मोरी विकासखंड कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुई थी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह जब देर तक नीसू…

Read Full News

आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Ruchi negi….. उत्तराखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और सोमवार तड़के उन्होंने मैक्स अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली। केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से परिवारजनों, उत्तराखंड…

Read Full News

क्रॉकरी-खिलोने की दुकान में आग लगने से अफरा- तफरी

Ruchi negi…..हरिद्वार जिले के हर की पैड़ी के मोती बाजार में एक दुकान में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में क्रॉकरी और खिलौने आदि समान होने के चलते चंद मिनट में ही आग में विकराल रूप धारण कर लिया। देर रात तक अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में…

Read Full News

गढ़देश गीत के लिए एक मंच पर जुटे लोक गायक

Ruchi negi…… उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित रंगीलो गढ़देश गीत श्रोताओं के लिए लांच किया गया। गीत में उत्तराखंड की पृष्ठभूमि का विस्तार से वर्णन किया गया। उत्तराखंडी कलाकारों ने एकमंच साझा कर गीत में स्वर देने का काम किया। श्रोताओं ने यूट्यूब पर गीत को खोजना शुरू कर दिया है। शिक्षक जंगबहादुर नेगी (सेनि.)…

Read Full News

आरआरपी के अध्यक्ष ने मांगा मंत्री से इस्तीफा

Ruchi negi…विधानसभा में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने मंत्री से माफी मांगने को कहा। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से आगामी दो विधानसभा सत्र में मंत्री के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिव प्रसाद…

Read Full News

पाश कालोनी के बंद घर में चोरी, कीमती सामान उड़ाए

Rahul negi….पाश एरिया इंजीनियर्स एन्क्लेव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। चोर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये के गहने, चांदी की मूर्तियां, पीतल के बर्तन, घरेलू सामान व सारे नल उखाड़कर ले गए। चोरों ने आलमारी का लाकर भी तोड़ डाला और इसके बाद चाबी से…

Read Full News

एसएसबी प्रशिक्षित गुररिल्ला ने सीएम आवास किया कूच, गिरफ्तार

देहरादून : लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिह मौके…

Read Full News