Headlines

कांवड़ मेले में बिछड़ी मूक बधिर को पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द

Dehradunकांवड़ मेले में पति से बिछड़ी मूक-बधिर महिला को आखिर पुलिस ने परिवार को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने महिला को चार दिन ढूंढ निकाला। महिला पढ़ी लिखीहोने से पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थीस्थानीय मुख्यबधिरों से महिला की बातचीत कराने के बाद पुलिस ने दिल्ली में परिवार से संपर्क किया।

 

जानकारी की अनुसार एक अगस्त को शंकराचार्य चौक पर रोती हुई महिला अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मिली थी। पुलिस उसे कनखल कोतवाली ले लाई, लेकिन वह केवल इशारों में ही बता रही थी। वह अपने पति के साथ कांवड़ लेने आई थी और भीड़ में बिछड़ गई। सुरक्षा के मद्देनजर महिला और बच्ची को वन स्टाप सेंटर में रखा गया। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इंटरनेट मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से उसकी पहचान और स्वजनों की तलाश शुरू की। देवभूमि मूकबधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा की मदद से पुलिस ने महिला से बातचीत कर परिवार का सुराग जुटाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:   दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *