Headlines

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड की युवतियां करेंगी प्रतिनिधित्व

Dehradun…उत्तराखंड की पांच युवा प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रीलंका रवाना हो रही हैं। 19 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म प्रतियोगिताओं में राज्य की पांच प्रतिभागी देश का शान बढ़ाएंगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा, जिसमें 70 से अधिक देशों की प्रतिभागी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खिताबों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
इन सभी प्रतिभागियों ने एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया है। मिस टीन टूरिज्म इंडिया के लिए वृद्धि रौतेला, अनमोल कौर और तनिष्का शाह का चयन हुआ है, जबकि मिस टूरिज्म इंडिया में शायरा बिश्नोई और मान्श्वी तोमर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य प्रदेश और देश की प्रतिभाशाली युवतियों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। चयनित प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है, ताकि वे भारतीय संस्कृति, प्रतिभा और आत्मविश्वास का विश्व स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें:   दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *