Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

Uttarakhand Satyagraha

Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क…

Read Full News

टपकेश्वर मंदिर के पास पेड़ गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त

Dehradun…ऐतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के पास रविवार तड़के करीब तीन बजे पुराने आम के पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई और सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, वरना…

Read Full News

शहर की कानून व्यवस्था पर उक्रांद ने खड़े किए सवाल

Dehradun… राजधानी में चोरी, लूट, स्नेचिंग और महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। यूकेडी की केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  …

Read Full News

आयुष्मान परिसर में आग लगने से अफरा-तफरी

Dehradun…. राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की आयुष्मान परिसर स्थित डेंगू वार्ड में शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी आशीष ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना के समय…

Read Full News

पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने किया विजेताओं को सम्मानित

Dehradun…देहरादून : 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता -2026 में उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ियों महाराष्ट्रा के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह ने सम्मानित किया। दरअसल रायपुर हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 मेधावी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य ने 60 मेडल…

Read Full News

सेलाकुई ने दो मैच जीतकर दावेदारी ठोकी

Dehradun….11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बालक इंटर-स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार दो जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। मेजबान टीम ने पहले वेलहम ब्वायज स्कूल और फिर इंडियन पब्लिक स्कूल को 3-0 के समान अंतर से शिकस्त दी। वहीं, द दून स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल…

Read Full News

दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Dehradun…. मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने को महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को एसआइआर के तहत मिले नोटिस के निस्तारण के लिए पोलिंग बूथ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बीएलओ उनके घर…

Read Full News

कांवड़ मेले में बिछड़ी मूक बधिर को पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द

Dehradun…कांवड़ मेले में पति से बिछड़ी मूक-बधिर महिला को आखिर पुलिस ने परिवार को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने महिला को चार दिन ढूंढ निकाला। महिला पढ़ी लिखी न होने से पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी। स्थानीय मुख्यबधिरों से महिला की बातचीत कराने के बाद पुलिस ने दिल्ली में परिवार से संपर्क…

Read Full News

डा.सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक

Dehradun…शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। डा. आशुतोष सयाना एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य का कार्यभार हटाया गया है। शासन ने कुल पांच अधिकारियों के कार्यभार बदले हैं। डा.अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, डा. चंद्र प्रकाश को मेडिकल…

Read Full News

दून मेडिकल के छात्र बोले अंगदान महादान

Dehradun….. राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। छात्रों को अंगदान के महत्व और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई, वहीं एमबीबीएस और पैरामेडिकल छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का…

Read Full News