Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क…

Read Full News

टपकेश्वर मंदिर के पास पेड़ गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त

Dehradun…ऐतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के पास रविवार तड़के करीब तीन बजे पुराने आम के पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई और सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, वरना…

Read Full News

शहर की कानून व्यवस्था पर उक्रांद ने खड़े किए सवाल

Dehradun… राजधानी में चोरी, लूट, स्नेचिंग और महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। यूकेडी की केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  …

Read Full News

काफिला रोका राहुल ने सुनी पर्यावरण प्रेमियों की पीड़ा

Dehradun….. छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ पर अचानक राहुल गांधी ने काफिला रोक लिया। यहां पेडों के कटान के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों की पीड़ा सुनी। पर्यावरण प्रेमी पिछले 11 दिनों से धरना दे रहे हैं। राहुल ने पर्यावरण प्रेमियों की बात प्रमुखता से उठाने की बात कही। एयरपोर्ट–ऋषिकेश…

Read Full News

शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

शराब पीने से टोकने पर बेटे ने मां को मारी गोली, भर्ती ऋषिकेश। विस्थापित क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई।घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कर उपचार चल रहा है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार,…

Read Full News

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी बीजेपी के 98%, कांग्रेस के 95% BLA नियुक्त देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन…

Read Full News

रेंटल बाइकर्स संचालकों की घोर लापरवाही पर आरटीओ की कार्रवाई

Dehradun…. शहर में पर्यटकों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे रेंटल बाइकर्स संचालकों पर परिवहन विभाग का हंटर चला। आरटीओ प्रवर्तन डा. अनीता चमोला के नेतृत्व में अभियान चला। संचालकों पर टीम ने मोटरयान एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की। शुक्रवार को शहर में अवैध तरीके से रेंटल बाइकर्स संचालकों के खिलाफ अभियान…

Read Full News

भालू के हमले से मोहन सिंह घायल

Chamoli…. नंदानगर घाट ब्लॉक के सीक गांव के चरवाह मोहन सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मोहन को क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र लाया गया। गहरे घाव होने से डाक्टरों ने उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया। क्षेत्रवासी कुंवर सिंह ने बताया कि यह इलाका भालू और…

Read Full News

खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ने ली युवक की जान

Dehradun….प्रेमनगर स्थित उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गयी। चालक की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शुभम गैरोला निवासी उम्मेदपुर सामान लेने बाजार जा रहा था। रास्ते मे परवल की…

Read Full News

बीकाम के छात्र ने फंदे को लगाया गले, मौत

Dehradun…. सहसपुर स्थित जेबीआईटी कालेज में बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय छात्र मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला था। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया। पुलिस सुसाइड…

Read Full News