Dehradun…देहरादून : 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता -2026 में उत्तराखंड के विजेता खिलाड़ियों महाराष्ट्रा के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह ने सम्मानित किया।
दरअसल रायपुर हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 मेधावी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य ने 60 मेडल हासिल किए। मीमांसा नेगी, अग्रिमा भट्ट, हिमाग्नि शर्मा, वान्या भंडारी, अपूर्वा सिंह, मानवी ढोंडियाल ने महिला वर्ग के प्रमाण पत्र प्राप्त किये वहीं पुरुष वर्ग मे सर्वश्री अथर्व भट्ट, ओजस तैनजिंग धरमशकतू, अनमोल सजवाण, ऋषभ रावत, अथर्व सिंह चौहान, अधिराज देव राहूल, आयुष रमेश कंसवाल, आयुष जगुड़ी, आदर्श रावत, धैर्य और मौलिक अग्रवाल ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर
एसोसिएशन के यशवंत सिंह, नागेंद्र सिंह नेगी, सुभाष जगुड़ी, के अतिरिक्त खिलाड़ी और सुरेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने किया विजेताओं को सम्मानित
