Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

प्रधान, पार्षद से परिवार की आय लिखवाकर लाओ, सहायक उपकरण पाओ

Dehradun… प्रधान, पार्षद से परिवार की आय लिखवाकर लाओ, सहायक उपकरण पाओ। प्रशासन ने सहायक उपकरण प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया है। अब दिव्यांग और बुजुर्गों को मासिक आय प्राण पत्र बनाने के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहरी क्षेत्र में पार्षद, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान के लैटर पैड पर दर्ज आय…

Read Full News

सीएयू के उपाध्यक्ष बने अजय पांडे

Dehradun….सीएयू (क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड) को नए उपाध्यक्ष अजय पांडे मिल गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई गई थी। लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की वजह से परिणाम घोेषित नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में सीएयू की ओर से एसजीएम की गई। जिसमें उपाध्यक्ष…

Read Full News

पवित्र निशान के साथ पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब को रवाना

Chamoli : श्री गोविन्दघाट गुरुद्वारा परिसर से पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुण्ड साहिब के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। जत्थे की अगुवाई पावन पंच प्यारों नेतृत्व में की गई, जो सिक्ख परंपरा में अत्यंत सम्मानित हैं। बैण्ड बाजों की मधुर धुन और ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं…

Read Full News

विधिविधान से खोले भगवान बद्री विशाल के कपाट

Badrinath : श्री बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई प्रातः छह बजे विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए। मंदिर को फूलों से सजाया गया। रावल अमरनाथ नंबूदरी और धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की। माता लक्ष्मी को गर्भगृह से निकालकर लक्ष्मी मंदिर…

Read Full News

गंगोत्री-गोमुख ट्रैक रूट पर्यटकों के लिए खोला

Uttarakashi….लंबे इंतजार के बाद शनिवार को गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर्यटक, ट्रैकर व पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए हैं। एक अप्रैल को ट्रैक रूट खोला जाना था। लेकिन ट्रैक रुट पर हिमखंड की वजह से जगह-जगह क्षतिग्रस्त था। गंगोत्री से 18 किमी लंबा गंगोत्री-गोमुख ट्रैक रुट शुरु होता है। देश की सदानीरा गंगा नदी का उद्गम स्थल…

Read Full News

धारदार हथियार से हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज

Dehradun, राजपुर रोड स्थित चर्च में तेजधार हथियारों से हमला करने पर शहर कोतवाली पुलिस ने 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में पादरी विशाल चरन निवासी सेंटजेम्स चर्च एनफील्ड, विकासनगर ने बताया कि मोरिसन मैमोरियल चर्च राजपुर रोड आगरा डायोसिस (सीएनआइ डाईसिस) की एक ईकाई है। चर्च व उसके…

Read Full News

झंडे जी के दर्शनों को उमड़े भक्त

Ruchi negi…. श्रीदरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में सुनहरे गोटों युक्त मखमली वस्त्र से सुसज्जित झंडेजी के आरोहण बुधवार शाम चार बजकर 19 मिनट पर किया गया। प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू हुई। लकड़ी की कैंचियों के सहारे श्रद्धालुओं ने झंडेजी को धीरे धीरे खड़ा किया। जैसे जैसे झंडेजी…

Read Full News

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने धोनी पहुंचे मसूरी

Ruchi negi…. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल हुए। शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में आयोजित किए गए। साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है और दोनों एक-दूसरे को पिछले नौ साल से जानते…

Read Full News

प्रधानमंत्री मोदी ने शीतकालीन गद्दी की पूजा-अर्चना

Ruchi negi….. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा – अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख – समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने विधि – विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग चढ़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से…

Read Full News

अब संगीत का ज्ञान भी सीखेंगे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू छात्र

Ruchi negi….  भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों को पठन-पाठ्न के साथ ही संगीत एवं कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा। साधुराम इंटर कालेज में बने पुनर्वास केंद्र में संगीत कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसमें संगीत के सभी वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर कक्ष में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी…

Read Full News