Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

युवक को अपहरण कर ले जा रहे थे, पुलिस ने 10 मिनट के भीतर दबोचा

Ruchi negi… रुपयों के लेनदेन में हरियाणा से आए दबंगों ने दून से एक युवक को अपहरण कर दिया। सूचना पर सक्रिय हुई दून पुलिस ने 10 मिनट के अंदर ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रेाल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना…

Read Full News

खनन वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

Ruchi negi ….कलियर क्षेत्र में खनन वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा दिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। मामला रविवार देर रात का है। कलियर थाना क्षेत्र के…

Read Full News

नाबालिग ने शिशु को दिया जन्म, मुकदमा

Ruchi negi…..शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में शनिवार को एक नाबालिग ने नवजात शिशु को जन्म दिया। चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संबंधित मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र से जुड़ा था। जिस पर महिला उपनिरीक्षक ने पोक्सो अधिनियम और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की…

Read Full News

आपसी विवाद में चले लाठी, डंडे , आठ घायल

Ruchi negi… कलियर स्थिति मोहम्मदपुर पांडा गाव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थराव किया । जिसमें दोनो पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। दरअसल,…

Read Full News

महिला ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Ruchi negi ….रायपुर थाना के मयूर विहार चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट पर एक योग ट्रेनर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी से इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीओ रीना राठौर ने मामले की विवेचना…

Read Full News

नाबालिग के प्यार ने अपनों को भी नही बक्शा, पिता, भाई के किए टुकड़े

Ruchi negi… एक 16 वर्ष की नाबालिग किशोरी का प्यार इस तरह अंधा हो गया कि उसने अपनों को भी नही बख्शा। नाबालिग ने प्रेमी के खातिर अपने पिता और मासूम भाई को मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नही दोनों की डेडबॉडी को शातिर तरीके से ठिकाने लगाने के लिए  टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में…

Read Full News

मजिस्ट्रेट के बेटे को पुलिस पर रौब जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Neetu butola …. उत्तराखंड पुलिस को हल्के में लेना और मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर मुनिकीरेती में घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। जाम से निजात दिलाने के दौरान जब मजिस्ट्रेट लिखा वाहन को पुलिस रोकने लगी, तो उसमें बैठा युवक पुलिस पर रौब जमाने लगा। पुलिस ने मौके पर वाहन को सीज कर…

Read Full News

परत दर परत खुलते जा रहे गुप्ता बंधुओं के राज, दक्षिण अफ्रीका में भी वांछित

Ruchi negi.. गुप्ता बंधुओं के परत दर परत राज खुलते जा रहे हैं। देहरादून में बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुप्ता बंधुओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने भी गुप्ता बंधुओं को लेकर बयान जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि…

Read Full News

यहां विजलेंस ने अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोच

Ruchi negi …. ठेकेदार से 10 लाख की गुल निर्माण के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजलेंस ने रंगेहाथ दबोच लिया। आज आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा । विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कुछ…

Read Full News

इस हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक ने लगाया नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप

Ruchi negi…. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) ऋषिकेश में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक ने पुरुष नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला चिकित्सक की शिकायत के बाद एम्स चिकित्सकों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एम्स प्रशासन से कार्रवाई का आश्वासन मिलने…

Read Full News