Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

महिला ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Ruchi negi ….रायपुर थाना के मयूर विहार चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट पर एक योग ट्रेनर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी से इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीओ रीना राठौर ने मामले की विवेचना दरोगा भावना को सौंप दी है।

दरअसल, मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2023 में पीड़ित महिला के घर में काम करने वाली नौकरानी ने ज्वेलरी बाक्स से 20 लाख के जेवरात चोरी कर दिए थे। महिला ने 13 फरवरी 2023 को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय मनोज भट्ट राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट इंचार्ज था। मामले की जांच मनोज को सौपी गयी। आरोप है कि 17 दिसंबर 2023 को आरोपित दरोगा महिला को केस के सिलसिले में हाईकोर्ट नैनीताल ले गया।  दरोगा ने महिला पर पुलिस का रौब झाड़कर दुष्कर्म किया। पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताने पर केस की चार्जशीट दाखिल नही करेगा। इसके बाद मनोज भट्ट का तबादला राजपुर थाना से रायपुर थाना के मयूर विहार चौकी इंचार्ज के पद पर हुआ। यहां वह किराया के फ्लैट पर रह रहा था। आरोप है कि उसने महिला को जबरन फ्लैट पर बुलाकर पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत दरोगा की पत्नी से की तो उन्होंने भी गाली गलौज की। पीड़िता का पति विदेश रहता है। उन्होंने सारी जानकारी फोन पर अपने पति को दी। पति के कहने पर महिला ने डीजीपी अभिनव कुमार से शिकायत की। डीजीपी ने एसएसपी को दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं निलंबित करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *