Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

रुड़की: कलियर सोहलपुर मार्ग पर माजरी गांव के पास खनन से लदे डम्फर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने डम्फर में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने शव को मौके से नही उठने…

Read Full News

देहरादून की महिला से ठगी करने वाला धरा

साढ़े 47 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक साइबर ठग को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि पार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपित अफजल मोहम्मद निवासी राजीव गांधी कच्ची बस्ती थाना…

Read Full News

पुलिस का फेसबुक पेज हैक, अश्लील फ़ोटो की अपलोड

चमोली : साइबर अपराधियों से निपटने में पुलिस कितनी कामयाब है। इसका प्रमाण पुलिस को समय -समय पर मिलता रहा। साइबर ठग आम लोगों को तो छोड़िए पुलिस को ही निशाना बना रहे है। ताजा मामला जनपद चमोली पुलिस के फेसबुक पेज का है जिसे साइबर अपराधियों ने हैक कर दिया और पुलिस के पेज…

Read Full News

दुष्कर्म पीड़िता ने न्यायालय परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास

  रुड़की (हरिद्वार): भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को न्यायालय परिसर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता दुष्कर्म के कारण चार माह की गर्भवती है और न्यायालय में तारीख पर आई थी। उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर देखकर एम्स ऋषिकेश…

Read Full News

पुलिस की बड़ी कामयाबी पकड़ा गया महिला, पुरुष का हत्यारा

देहरादून: 26 नवंबर को वसंत विहार स्थित परवल रोड पर नाले से महिला व पुरुष के शव मिलने के मामले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। लोडर चालक ने दोनों को टक्कर मारी थी। पकड़े जाने के डर से व पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से आरोपित ने दाेनों के शव नाले…

Read Full News

एक तरफ़ा प्यार में हत्या का प्रयास

एकतरफा प्यार में युवती की हत्या का प्रयास, फायर मिस होने से बची युवती की जान देहरादून: एकतरफा प्यार में एक आरोपित ने पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली युवती की हत्या का प्रयास किया। आरोपित ने युवती को पहले सड़क पर गिराया और उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर तीन बार फायरिंग…

Read Full News

आतंकी अर्शडाला का करीबी हरिद्वार से गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करता था बदमाश

देहरादून: आतंकी संगठनों से जुड़े पंजाब के आतंकी अर्शडाला के करीबी को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि अर्शडाला मूल रूप से मोगा जिले के डाला गांव का रहने वाला है, जोकि कनाडा में रहता है और उस पर पंजाब में आतंकी फंडिंग,…

Read Full News

चमोली जिले के दरोगा का चंडीगढ़ में निधन

सत्याग्रह संवाददाता, देहरादून : उत्तराखंड पुलिस में तैनात चमोली जिले के दरोगा विपिन जोशी का चड़ीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया । पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विपिन जोशी मूल रूप से चमोली जिले के तहसील कर्णप्रयाग ग्राम मजियाडा के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार बालावाला…

Read Full News

उत्तराखंड एसटीएफ ने 14 साल से फरार हत्यारे को किया गिरफतार, यहां पढ़े

Uttarakhand देहरादून – उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है।  दरअसल STF ने 14 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारे प्रकाश पंत को आखिरकार फरीदाबाद, हरियाणा से गिरफ्तार किया है।   मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड आयुष अग्रवाल ने बताया कि साल 2009 में जमीन के बंटवारे को लेकर प्रकाश…

Read Full News