Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

नोएडा से दबोचा फर्जी कॉल सेंटर संचालक

Dehradun : एसटीएफ ने छह साल से फरार चल रहे फर्जी काल सेंटर के संचालक को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपित घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि वर्ष 2019 में पटेलनगर…

Read Full News

नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों को सिखाया सबक

Ruchi negi…. हरिद्वार में यातायात पुलिस और सीपीयू ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। 61 वाहनों का क्लॉम्पिंग चालान के साथ 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस और सीपीयू की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, रानीपुर मोड़ चौक,…

Read Full News

सेवादार के हत्या के आरोप में पत्नी,प्रेमी को किया गिरफ्तार

Ruchi negi… पथरी क्षेत्र में गुरुद्वारे के सेवादार की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद सेवादार की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया। अवैध संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर सेवादार की हत्या की थी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 मार्च को थाना पथरी क्षेत्र…

Read Full News

22 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जानत

Nainital ….. हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा बवाल व हिंसा मामले के 22 और आरोपितों की जमानत मंजूर कर ली है। इससे पहले कोर्ट 50 से अधिक आरोपितों की जमानत मंजूर कर चुकी है। पिछले दिनों कोर्ट ने आरोपितों के मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया।…

Read Full News

जुड़वा बेटियों को मां ने उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार

Ruchi negi..ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की दो जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। पड़ताल में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों…

Read Full News

महिला को आंगन से उठा ले गया बाघ

Ruchi negi…विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत ग्राम जमुण में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद कालागढ़ टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे ग्राम जमूण निवासी अजय भदूला ने बताया कि गांव के ही राजू भदूला की पत्नी…

Read Full News

सिपाही ने परिचित के साथ मिलकर की लूट, पहुंचे सलाखों के पीछे

Ruchi negi….ठेली वाले से लूट के आरोपित दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में से एक मंगलौर थाने में तैनात कांस्टेबल है। शराब के नशे में आरोपितों ने जोगीवाला क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। कुछ घंटे बाद ही नेहरू कालोनी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। एसएसपी अजय सिंह ने…

Read Full News

यहां ग्राम विकास अधिकारी ने किया सुसाइड

Ruchi negi…..मोरी विकासखंड कार्यालय में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक हरिद्वार जनपद के कुमराड़ा का निवासी है, जिसकी नियुक्ति गत वर्ष ही मोरी विकासखंड कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुई थी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह जब देर तक नीसू…

Read Full News

क्रॉकरी-खिलोने की दुकान में आग लगने से अफरा- तफरी

Ruchi negi…..हरिद्वार जिले के हर की पैड़ी के मोती बाजार में एक दुकान में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में क्रॉकरी और खिलौने आदि समान होने के चलते चंद मिनट में ही आग में विकराल रूप धारण कर लिया। देर रात तक अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में…

Read Full News

पाश कालोनी के बंद घर में चोरी, कीमती सामान उड़ाए

Rahul negi….पाश एरिया इंजीनियर्स एन्क्लेव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। चोर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये के गहने, चांदी की मूर्तियां, पीतल के बर्तन, घरेलू सामान व सारे नल उखाड़कर ले गए। चोरों ने आलमारी का लाकर भी तोड़ डाला और इसके बाद चाबी से…

Read Full News