Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

पाश कालोनी के बंद घर में चोरी, कीमती सामान उड़ाए

Rahul negi….पाश एरिया इंजीनियर्स एन्क्लेव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। चोर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये के गहने, चांदी की मूर्तियां, पीतल के बर्तन, घरेलू सामान व सारे नल उखाड़कर ले गए। चोरों ने आलमारी का लाकर भी तोड़ डाला और इसके बाद चाबी से…

Read Full News

एसएसबी प्रशिक्षित गुररिल्ला ने सीएम आवास किया कूच, गिरफ्तार

देहरादून : लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिह मौके…

Read Full News

गृह मंत्री का बेटा बनकर विधायक को मंत्री बनाने का झांसा देकर मांगी रकम

Ruchi negi….नैनीताल विधायक सरिता आर्य को मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर रकम मांगने का मामला सामने आया है। ठगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बनकर विधायक को कई फोन किये। मगर पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता से विधायक से ठगी होने से बच गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात…

Read Full News

विधायक ने सुनाया घन्नाभाई से जुड़ा रहस्यमयी किस्सा, जो किसी को नहीं पता

Ruchi negi….हास्य कलाकार घनानंद गगोड़िया (घन्नाभाई) आज पांच तत्व में विलीन हो गए हैं। लेकिन राजपुर विधायक खजान दास ने उनसे जुड़ा एक रहस्यमयी किस्सा सुनाया। जो किसी को पता नहीं है।  वर्ष 2012 में विधानसभा  टिकट की सब दौड़  दिल्ली लगा रहे थे। तब टिकट को लेकर सब टेंशन में थे। घन्नाभाई भी टिकट…

Read Full News

जेल में बंद चैंपियन की तबीयत बिगड़ी

Ruchi negi…..खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई है। जेल में लूज मोशन के बाद शौच के रास्ते खून आने पर शनिवार देर रात उन्हें रेफर कर हरिद्वार जिला अस्पताल लाया गया। चेकअप के बाद देर रात…

Read Full News

जरूरतमंद छात्राओं को मिला नंदा-सुनंदा देवी का आशीर्वाद

Ruchi negi…. अब 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्धन, असहाय, अनाथ छात्राएं आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नंदा- सुनंदा योजना की शुरुआत कर जरूरतमंदों के लिए निश्शुल्क स्नातक एवं कौशल शिक्षा में दाखिले के द्वार खोेल दिए हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों के चयन के लिए बहुविषयक समिति…

Read Full News

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सामने चुनौती, लापरवाह विभाग

Ruchi negi…..आंगनबाड़ी की गतिविधियों को शामिल किए जाने को लेकर विभाग से मिले मोबाइल फोन जवाब देने लगे हैं। जिससे कार्यकर्ता हर दिन की गितिविधियों को आनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे ओर विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं, कि आफलाइन कार्य करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को जिले के…

Read Full News

जेल में बंदी महिला की बेटी की शादी कर कमाया पुण्य

Ruchi negi…सुद्धोवाला जेल में बंदी महिला की बेटी का कन्यादान कर सर्व महिला शक्ति समिति के सदस्यों ने पुण्य कमाया। नव दंपत्ति को संस्था ने सभी जरूरत की वस्तुएं भेंट की। इस दौरान बढ़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। शुक्रवार को धर्मपुर स्थित मंदिर में नव दंपत्ति राखी एवं मुकुल का…

Read Full News

ड्यूटी से गायब नर्स का शौचालय में मिला शव

Ruchi negi… सिडकुल क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक नर्स लापता हो गई। कई घंटे तलाश के बाद बहुमंजिला अस्पताल के एक शौचालय में नर्स का शव बरामद हुआ। नर्स का मोबाइल भी शौचालय के अंदर पड़ा मिला है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत…

Read Full News

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Rahul negi… हाइवे पर सड़क पार करने के दौरान मुरादाबाद के दो युवकों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस के…

Read Full News