Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

यूसीसी में थर्ड पार्टी की नहीं मिलेगी जानकारी

Ruchi negi….. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी ढंग से लागू हो गया है। सेवाओं के पंजीकरण के समय दी जाने वाली जानकारी तक थर्ड पार्टी नही पहुंच पाएगी। केवल पंजीकरण की संख्या ही सार्वजनिक हो पाएगी, इसमें किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होगी। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती के मुताबिक समान…

Read Full News

डाक्टर के दो हत्यारोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Ruchi negi….जिला अस्पताल के संविदा डाक्टर की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते 31 जनवरी को बहादराबाद क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में…

Read Full News

उत्तराखंड को हंसाने वाला सबको रुलाकर चले गया

Ruchi negi… मशहूर हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया (घन्ना भाई) का आज निधन हो गया। पिछले पांच दिनों से तबियत बिगड़ने पर उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दोपहर को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों ने शोक जताया है। मूल रूप से 1953 में पौड़ी…

Read Full News

सौरभ थपलियाल ने ली महापौर की शपथ

Ruchi negi…. प्रदेश के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित महापौर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर…

Read Full News