Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

ड्यूटी से गायब नर्स का शौचालय में मिला शव

Ruchi negi… सिडकुल क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक नर्स लापता हो गई। कई घंटे तलाश के बाद बहुमंजिला अस्पताल के एक शौचालय में नर्स का शव बरामद हुआ। नर्स का मोबाइल भी शौचालय के अंदर पड़ा मिला है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत…

Read Full News

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Rahul negi… हाइवे पर सड़क पार करने के दौरान मुरादाबाद के दो युवकों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस के…

Read Full News

डीएम की अच्छी पहल: सड़क पर नहीं दिखेंगे भिखारी

Ruchi negi… अब दून की सड़क- चौराहों पर वयस्क महिला, पुरुष भीख मांगते नजर नहीं आएंगे। जिला प्रशासन भिक्षावृत्ति कर रहे वयस्क भिखारियों को रेस्क्यू कर कौशल विकास का प्रशिक्षण देगा। जिसके बाद उनको स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। देश के महानगरों में बड़े फलक पर भिक्षावृत्ति पर काम कर रही बैगर कार्पोरेशन…

Read Full News

डीएम का एक्शन: यूयूएसडीए के निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग

Ruchi negi… शहर में यूयूएसडीए के निर्माण कार्यों की जिला प्रशासन ने मानिटरिंग शुरू कर दी है। अब प्रशासन आगे से निर्माण कार्यों की अनुमति तभी देगा। जब आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किए जाएंगे। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

Read Full News

यूसीसी में थर्ड पार्टी की नहीं मिलेगी जानकारी

Ruchi negi….. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी ढंग से लागू हो गया है। सेवाओं के पंजीकरण के समय दी जाने वाली जानकारी तक थर्ड पार्टी नही पहुंच पाएगी। केवल पंजीकरण की संख्या ही सार्वजनिक हो पाएगी, इसमें किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होगी। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती के मुताबिक समान…

Read Full News