Headlines

दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के घर पहुंचे ‘द ग्रेट खली’, परिवार का बंधाया ढांढस

  • शोक संतप्त नारायण सिंह राणा से मिले ‘द ग्रेट खली’, ढांढस बंधाया

देहरादून! विश्वविख्यात निशानेबाज व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत जसपाल राणा के पौंधा-मझौन स्थित निवास पर शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व हैवीवेट चैंपियन और मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पहुंचे। उन्होंने दुखों के पहाड़ से जूझ रहे पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शनिवार सुबह जसपाल राणा के आवास पर पहुंचे खली ने उनके पिता नारायण सिंह राणा से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। नारायण सिंह राणा को पहले अपने होनहार बेटे और फिर कुछ ही दिनों के भीतर अपनी जीवनसंगिनी श्यामा देवी के निधन से दोहरा आघात लगा है। बता दें कि जसपाल राणा का निधन बीते 12 जून को और उनकी माता श्यामा देवी का निधन 28 जून को हुआ था।

ये भी पढ़ें:   दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

मुलाकात के दौरान द ग्रेट खली भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने जसपाल राणा के खेल जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके साथ बिताए पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। इस बेहद मुश्किल घड़ी में खली ने शोक संतप्त परिवार को संबल दिया और कहा कि जसपाल राणा का जाना न सिर्फ खेल जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *