मॉल की छत के स्टंटबाजों को पुलिस ने धरा

Dehradun… जोगीवाला के निकट मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टंटबाजी दिखा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । मौके पर एक कार व एक बाइक भी सीज की है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कालोनी को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआँ निकाल रहे थे तथा शोरगुल कर रहे थे। ये दोनों व्यक्ति पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही वहाँ से फरार हो गए।
मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। रैली कार समूह का आमा कैफ़े में लंच का कार्यक्रम था। इस मामले में आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान, जबकि मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए। न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया। साथ ही, मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के इस प्रकार के आयोजन भविष्य में न किए जाएँ। जाँच में यह भी पाया गया कि आयोजन “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह की ओर से किया गया था। मॉल प्रबंधन को केवल इतना बताया गया था कि वे आमा कैफ़े में लंच करेंगे तथा छत पार्किंग में गाड़ियाँ खड़ी करेंगे। परंतु, इनमें से दो युवक एक मोटरसाइकिल एवं एक कार सवार ने बर्न आउट किया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar BlueCollar - Handyman & Renovation Business WordPress Theme BlueHope - Whale & Marine Conservation Elementor Template Kit Bluerack – Modern Hosting WordPress Theme BluMedia – Book Publisher & Book Author Elementor Template Kit Blund Minimal Portfolio WordPress Theme Blurb - Affiliate Marketing WordPress Theme Blush – A Trendy Beauty and Lifestyle WordPress Theme Blxo – Construction WordPress Theme BngTech – IT Solutions WordPress Theme Boat & Yacht Charter Booking System for WordPress