Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

कार की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

Dehradun….परवल रोड पर कार की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक चमोली जिले का रहने वाला था। बात दें देर रात परवल रोड पर निर्माणाधीन हाइवे पर प्रेमनगर स्थित एक कॉलेज का छात्र आयुष वरना कार से अपनी महिला मित्र मेरठ निवासी रोजी को घुमाने ले गया था। उसके पीछे जसपाल…

Read Full News

नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, युवक पर चढ़ाई कार

Dehradun : भोगपुर के शीला चौकी मार्ग पर गुरुवार शाम नशे में धुत युवाओं का आपस में विवाद हो गया। जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।आसपास के ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और सभी को उठाकर थाना लाई। पथराव में…

Read Full News

दूधली क्षेत्र हाथी की दहशत से ग्रामीण सहमे

Dehradun : दूधली क्षेत्र में मंगलवार रात हाथी के दहशत से ग्रामीण सहम गए। लेकिन इस वीडियो की उत्तराखंड सत्याग्रह पुष्टि नहीं करता।

Read Full News

हादसे में डंपर चालक की मौत, तीन लोग घायल

Uttarkashi….चिन्यालीसौड़ के बनचौरा से बड़ेथी की ओर आ रहा डंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे मोर्गी गांव के पास मोटरमार्ग पर गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। सूचना मिलते ही 108 सेवा मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read Full News

पवित्र निशान के साथ पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब को रवाना

Chamoli : श्री गोविन्दघाट गुरुद्वारा परिसर से पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुण्ड साहिब के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। जत्थे की अगुवाई पावन पंच प्यारों नेतृत्व में की गई, जो सिक्ख परंपरा में अत्यंत सम्मानित हैं। बैण्ड बाजों की मधुर धुन और ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं…

Read Full News

विधिविधान से खोले भगवान बद्री विशाल के कपाट

Badrinath : श्री बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई प्रातः छह बजे विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए। मंदिर को फूलों से सजाया गया। रावल अमरनाथ नंबूदरी और धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की। माता लक्ष्मी को गर्भगृह से निकालकर लक्ष्मी मंदिर…

Read Full News

सोमवार से महंगा हो जाएगा आंचल दूध

Dehradun: दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल दूध के मूल्य में चार रूपये तक की बढ़ोत्तरी की है। कल सोमवार से बाजार में उपभोक्ताओं को बढ़ाए गए कीमत पर दूध की बिक्री की जाएगी। प्रति लीटर दूध पर तीन से चार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई। हालांकि ऐजेंट को प्रति पैकेट पर दो से…

Read Full News

गंगोत्री-गोमुख ट्रैक रूट पर्यटकों के लिए खोला

Uttarakashi….लंबे इंतजार के बाद शनिवार को गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर्यटक, ट्रैकर व पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए हैं। एक अप्रैल को ट्रैक रूट खोला जाना था। लेकिन ट्रैक रुट पर हिमखंड की वजह से जगह-जगह क्षतिग्रस्त था। गंगोत्री से 18 किमी लंबा गंगोत्री-गोमुख ट्रैक रुट शुरु होता है। देश की सदानीरा गंगा नदी का उद्गम स्थल…

Read Full News

धारदार हथियार से हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज

Dehradun, राजपुर रोड स्थित चर्च में तेजधार हथियारों से हमला करने पर शहर कोतवाली पुलिस ने 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में पादरी विशाल चरन निवासी सेंटजेम्स चर्च एनफील्ड, विकासनगर ने बताया कि मोरिसन मैमोरियल चर्च राजपुर रोड आगरा डायोसिस (सीएनआइ डाईसिस) की एक ईकाई है। चर्च व उसके…

Read Full News

ग्राहकों की जमा रकम डकार कर कंपनी मालिक फरार

Dehradun… स्माल बैंक की तरह ग्राहकों की आरडी व एफडी जमा कर कंपनी मालिक फरार हो गया। आरोपित ने ग्राहकों के 1.24 करोड़ रुपये डकार दिए। इस मामले में वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित यूनिट की जांच के बाद वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित दंपती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी…

Read Full News