Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

गुलदार हमले का फर्जी वीडियो वायरल, मुकदमा

Ruchi negi…सोशल मीडिया पर देहरादून में पुलिसकर्मी पर गुलदार हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस व्यक्ति की ओर से वीडियो प्रसारित किया गया है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर…

Read Full News

मामूली विवाद में युवक की हत्या, मुकदमा

रूड़की : रुड़की टाकीज चौक पर मामूली विवाद के चलते अंडे बेचने वाले युवक की हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नाम जद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दिया। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब निवासी युवक आकाश उर्फ शालू…

Read Full News

यहां हुआ क्लोरीन गैस रिसाव, दम घुटने लगा

रुचि नेगी : प्रेमनगर स्थिति झाझरा में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्क्त होने लगी। किसी बड़े खतरे की आशंका को देख पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। फायर फाइटर्स, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ बलों की मदद से लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित…

Read Full News

विजलेंस ने किया लेखाकार को गिरफ्तार

सितारगंज : विजिलेंस टीम ने सिडकुल के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात लेखाकार को 9000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एल्डिको सिडकुल में प्लाट की रजिस्ट्री की एनओसी के एवज में आरोपित रिश्वत की मांग कर रहा था। अकाउंटेंट उमेश कुमार जोशी चांदमारी थाना काठगोदाम (नैनीताल) का रहने वाला है। विजिलेंस…

Read Full News

इस खिलाड़ी पर की अश्लील टिप्णी, मुकदमा दर्ज

देहरादून: फेसबुक पेज पर फोलोअर्स बढ़ाने के लिए एक युवक ने क्रिकेटर विराट कोहली व उनकी बेटी सहित दिव्यांग व ट्रांसजेंडर पर अश्लील टिप्पणी कर दी, और इन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया। इस मामले में युवक के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मयूर विहार चौकी इंचार्ज राजेश असवाल…

Read Full News

भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली

हरिद्वार: नए साल के जश्न के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भेल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत विजयंत चौधरी ने पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला…

Read Full News

पेट्रोल पंप कारोबारी की गोली मारकर हत्या

हरिद्वार/रुड़की:  पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप कारोबारी की सिर में गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है, जब कारोबारी अपने आवास परिसर में बने आफिस में बैठे थे। इसी दौरान दो बदमाश आए और कारोबारी के सिर पर गोली मारकर भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी…

Read Full News

स्मैक के साथ दंपति गिरफ्तार

18.87 ग्राम स्मैक सहित दम्पति गिरफ देहरादून:  थाना रायवाला पुलिस ने स्मैक के साथ पति – पत्नी को गिरफ्तार किया । दंपति के पास से पुलिस ने 18.87 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों एक ही स्कूटी से स्मैक ले जा रहे थे। पुलिस ने स्कूटी सीज कर दी है। रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह…

Read Full News

गौचर हवाई पट्टी से स्मैक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: गौचर हवाई पट्टी से पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित से 7.5 ग्राम स्मैक बरामद की। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। दरअसल , पुलिस की ओर से चमोली जिले में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। चमोली जिले को नशामुक्त करने का संकल्प पुलिस ने…

Read Full News

इस जिले में चंदन के पेड़ काटने का मामला आया सामने

देहरादून:  वन विभाग के कैंप कार्यालय में पांच से छह चंदन के पेड़ों के काटने का मामला सामने आया है। विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह पेड़ विभाग कार्यालय के पास ही काटे जाने से सवाल भी उठ रहे हैं। मामला रुद्रप्रयाग जिले का है , तकरीबन एक सप्ताह पूर्व वन…

Read Full News