Headlines

शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • शराब पीने से टोकने पर बेटे ने मां को मारी गोली, भर्ती

ऋषिकेश। विस्थापित क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई।घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कर उपचार चल रहा है।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9.15 बजे की है। बताया कि आम बाग़, विस्थापित कालोनी ऋषिकेश निवासी सुमित गौड़ (32) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता है। पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय शराब का आदी है। शराब पीने पर मां द्वारा टोकने पर वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।

ये भी पढ़ें:   कांवड़ मेले में बिछड़ी मूक बधिर को पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द

रविवार रात घर पर शराब पीकर आने पर मां ने टोका तो वह भड़क गया और तमंचे से मां को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

चौकी प्रभारी ने बताया कि उषा देवी के सिर पर गोली लगी है। हालांकि, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपित सुमित गौड़ मौके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया कि सुमित अविवाहित है। वह लंबे समय से शराब का आदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *