Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

Uttarakhand Satyagraha

संदेश : हादसे रोकने को परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

हादसे रोकने को परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान देहरादून। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान भारी वाहनों के ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी देते हुए छोटे वाहन चालकों को ट्रक, डंपर और बसों को…

Read Full News

सख्ती : बिना फोटो-वीडियो जांच की तो रद्द होगा लाइसेंस, वाहन भी होंगे सीज

वाहन की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने वाले प्रदूषण केंद्रों पर होगी कार्रवाई देहरादून। परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच केंद्रों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। अब वाहन की प्रदूषण जांच के दौरान फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने वाले प्रदूषण जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने…

Read Full News

दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के घर पहुंचे ‘द ग्रेट खली’, परिवार का बंधाया ढांढस

शोक संतप्त नारायण सिंह राणा से मिले ‘द ग्रेट खली’, ढांढस बंधाया देहरादून! विश्वविख्यात निशानेबाज व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत जसपाल राणा के पौंधा-मझौन स्थित निवास पर शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व हैवीवेट चैंपियन और मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पहुंचे। उन्होंने दुखों के पहाड़ से जूझ रहे पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी…

Read Full News

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास : रेखा आर्या

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास : रेखा आर्या पहले बैच का प्रवेश परिणाम जारी, 30 छात्राओं का चयन देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है, जहां प्रथम सत्र के लिए आयोजित चयन…

Read Full News

धामी सरकार के पांच साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

धामी सरकार के पांच साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।शनिवार को रामनगर के शिवलालपुर में किसान आयोग के सदस्य संजय डोरर्वी के आवास के पास…

Read Full News

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी बीजेपी के 98%, कांग्रेस के 95% BLA नियुक्त देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन…

Read Full News

एम-पैक्स को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

एम-पैक्स को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहकार भारती उत्तराखंड की ओर से श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माधव सिंह भंडारी किसान भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन…

Read Full News

दून अस्पताल में सफल रहीं 3 बड़ी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले सप्ताह लगातार तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यूरोलॉजी विभाग की टीम ने दो मरीजों की लैप्रोस्कोपिक रेडिकल सिस्टेक्टोमी के…

Read Full News

DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। एक्स (X) पर यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर…

Read Full News

निंबस ने जीता वूमेंस टी-20 का खिताब

-निंबस की सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी -गेंदबाज कनिका रही प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों पर भारी Dehradun…. सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट और कनिका की आक्रमक गेंदबाजी की बदौलत निंबस ने वूमेंस टी-20 का खिताब जीता। निंबस ने छह विकेट से जीत दर्ज की। विजेता और उप विजेता को ट्राफी से नवाजा गया। मंगलवार को आयुष…

Read Full News