Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

धामी सरकार के पांच साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

  • धामी सरकार के पांच साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।शनिवार को रामनगर के शिवलालपुर में किसान आयोग के सदस्य संजय डोरर्वी के आवास के पास आयोजित कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास जैसे महत्वपूर्ण फैसलों से प्रदेश को नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं।जिन्होंने लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने इसे प्रदेश की राजनीति की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आगामी 9 जुलाई को मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराया।

इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र खाती,ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरुमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत,भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल,किसान आयोग के सदस्य संजय डोरर्वी,जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री धनेश्वरी घिल्डियाल,पूर्व नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा,भाजपा नेत्री रुचि गिरी शर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,माया रावत, मनमोहन सिंह बिष्ट,विवेक संभल,दीपक राणा, पृथ्वी रावत, हेमंत बिष्ट, करण रावत, शुभम उत्तम, विनोद अधिकारी,नंदन बोरा,कपिल रावत,अंजना सुंदरियाल नीम पांडे, मनीष अग्रवाल,किशोरी लाल, कृपाल जोशी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *