Headlines

निंबस ने जीता वूमेंस टी-20 का खिताब

-निंबस की सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
-गेंदबाज कनिका रही प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों पर भारी

Dehradun…. सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट और कनिका की आक्रमक गेंदबाजी की बदौलत निंबस ने वूमेंस टी-20 का खिताब जीता। निंबस ने छह विकेट से जीत दर्ज की। विजेता और उप विजेता को ट्राफी से नवाजा गया।

मंगलवार को आयुष क्रिकेट एकेडमी में प्रथम बीएस नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इवोल्व क्रिकेट एसोसिएशन और निंबस क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज करने उतरी इवोल्व ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज श्वेता मोहन ने 72, गायत्री आर्य ने 17, तनिषा खत्री ने 15 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। निंबस के गेंदबाज कनिका नेगी ने तीन, रीता कश्यप और सभाया ने दो-दो, पूजा राज ने एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी निंबस 16.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। बल्लेबाज राघवी बिष्ट ने 48, नंदनी कश्यप ने 36, आरती भंडारी ने 33, नीलम ने 13 रन की पारी खेली। इवोल्व के गेंदबाज सफीना और कल्पना वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। लेकिन गेंदबाज महंगे साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *