Headlines

भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में रहेंगे स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट पर देहरादून में रहेंगे स्कूल

देहरादून: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल ने देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:   कांवड़ मेले में बिछड़ी मूक बधिर को पुलिस ने परिवार को किया सुपुर्द

आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी गुरुवार को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने व प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *