Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर : धामी

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा मुख्यमंत्री बोले—देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर। प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से सरकार ने प्रवासी समाज की विकास में सहभागिता को दिया संस्थागत स्वरूप। मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read Full News

श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल

श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन…

Read Full News

टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस बनी उत्तर-दक्षिण का नया रेल संपर्क

टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस बनी उत्तर-दक्षिण का नया रेल संपर्क चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस के शुभारंभ और टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन के शाहजहांपुर तक विस्तार को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नई एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आस्था, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक जुड़ाव को नई…

Read Full News

शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

शराब पीने से टोकने पर बेटे ने मां को मारी गोली, भर्ती ऋषिकेश। विस्थापित क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई।घायल मां को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कर उपचार चल रहा है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठी के अनुसार,…

Read Full News

प्रदेश के दो लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण

सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने पर की कई घोषणा कहा, 300 करोड़ के मुनाफे में प्रदेश के सहकारी बैंक हरिद्वार/ देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाया…

Read Full News

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम देहरादून। उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

Read Full News

संदेश : हादसे रोकने को परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

हादसे रोकने को परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान देहरादून। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान भारी वाहनों के ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी देते हुए छोटे वाहन चालकों को ट्रक, डंपर और बसों को…

Read Full News

सख्ती : बिना फोटो-वीडियो जांच की तो रद्द होगा लाइसेंस, वाहन भी होंगे सीज

वाहन की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने वाले प्रदूषण केंद्रों पर होगी कार्रवाई देहरादून। परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच केंद्रों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। अब वाहन की प्रदूषण जांच के दौरान फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करने वाले प्रदूषण जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने…

Read Full News

दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के घर पहुंचे ‘द ग्रेट खली’, परिवार का बंधाया ढांढस

शोक संतप्त नारायण सिंह राणा से मिले ‘द ग्रेट खली’, ढांढस बंधाया देहरादून! विश्वविख्यात निशानेबाज व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत जसपाल राणा के पौंधा-मझौन स्थित निवास पर शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व हैवीवेट चैंपियन और मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पहुंचे। उन्होंने दुखों के पहाड़ से जूझ रहे पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी…

Read Full News

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास : रेखा आर्या

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास : रेखा आर्या पहले बैच का प्रवेश परिणाम जारी, 30 छात्राओं का चयन देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है, जहां प्रथम सत्र के लिए आयोजित चयन…

Read Full News