Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

दून अस्पताल में सफल रहीं 3 बड़ी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले सप्ताह लगातार तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। यूरोलॉजी विभाग की टीम ने दो मरीजों की लैप्रोस्कोपिक रेडिकल सिस्टेक्टोमी के…

Read Full News

DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। एक्स (X) पर यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर…

Read Full News

निंबस ने जीता वूमेंस टी-20 का खिताब

-निंबस की सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी -गेंदबाज कनिका रही प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों पर भारी Dehradun…. सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट और कनिका की आक्रमक गेंदबाजी की बदौलत निंबस ने वूमेंस टी-20 का खिताब जीता। निंबस ने छह विकेट से जीत दर्ज की। विजेता और उप विजेता को ट्राफी से नवाजा गया। मंगलवार को आयुष…

Read Full News

आरटीओ संभाग ने जीती रोड सेफ्टी ट्राफी

Dehradun….परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रोड सेफ्टी विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट की फाइनल ट्राफी पर आरटीओ देहरादून संभाग की टीम ने कब्जा जमाया।सोमवार को गणतंत्र दिवस पर परिवहन मुख्यालय परिसर में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरटीओ देहरादून ने परिवहन मुख्यालय (टीसी-11) की टीम…

Read Full News

आरटीओ प्रवर्तन ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Dehradun…. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अतंर्गत आरटीओ प्रवर्तन ने शहरवासियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। दो पहिया वाहन पर स्वजनों के साथ सफर कर रहे बच्चों को हेलमेट पहनाया गया। वहीं स्वजनों को नाबालिग बच्चों को वाहन न थमाने को लेकर अपील की गई। एक जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान की…

Read Full News

कैबनेट मंत्री रेखा आर्य के पति विवादित बयान पर घिरे

Uttarakhand…. सोमेश्वर विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक विवादित बयान से घिर गए हैं। सामने आने के बाद हलचल मच गई है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बिहार की लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। साहू यह कहते हुए सुने जा…

Read Full News

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीता दून का दिल

Dehradun…आठवीं राज्य सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला महिला एवं पुरुष वर्ग में देहरादून ने जीता। चैंपियनशिप में प्रदेशभर से 25 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिला वर्ग में नौ और पुरुष वर्ग की 16 टीमें शामिल थी। रविवार को परेड ग्राउंड में जिला बास्केटबाल एसोसिएशन देहरादून की दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन किया गया।मुख्य…

Read Full News

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में टीमों ने दिखा दमखम

Dehradun….आठवीं राज्य सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला वर्ग में बास्केटबाल के मुकाबले खेले गए। प्रदेश भर से 25 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में 16 एवं महिला वर्ग में नौ टीमें शामिल रही। टीमों ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। आज यानि रविवार को बास्केटबाल चैंपियनशिप के फाइनल…

Read Full News

भगवान बद्री विशाल के कपाट विधिविधान मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद

Dehradun…..भगवान बद्रीविशाल के कपाट मंगलवार को 2:56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंद के समय पर तकरीबन छह हजार श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व सुबह चार बजे से पुष्प श्रृंगार, महाभिषेक पूजन, बाल भोग और राजभोग लगाया गया। बदरी विशाल जी की सायंकालीन पूजाएं 12 बजकर 15 मिनट से शुरू…

Read Full News

जागर गायिका डा. पम्मी नवल को मिला दलित साहित्य सम्मान

Chamoli….. जागर गायिका डा. पम्मी नवल को भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन के महासचिव डा. देवेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक चमोली के महाप्रबंधक सूर्यप्रकाश सिंह, एससी-एसटी-ओबीसी वैचारिक…

Read Full News