Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया जनजातीय महोत्सव का उदघाटन, कलाकरों ने मन मोहा

Dehradun….मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा डबल इंजन सरकार जनजातीय समुदाय को मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय कला, संस्कृति को मजबूती से पहचान दिलाने का काम किया है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। जिन्होंने जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। कहा पहले की…

Read Full News

रेंटल बाइकर्स संचालकों की घोर लापरवाही पर आरटीओ की कार्रवाई

Dehradun…. शहर में पर्यटकों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे रेंटल बाइकर्स संचालकों पर परिवहन विभाग का हंटर चला। आरटीओ प्रवर्तन डा. अनीता चमोला के नेतृत्व में अभियान चला। संचालकों पर टीम ने मोटरयान एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की। शुक्रवार को शहर में अवैध तरीके से रेंटल बाइकर्स संचालकों के खिलाफ अभियान…

Read Full News

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की तिथि घोषित

Dehradun…त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथि घोषित कर दी है। देहरादून जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत के पदों पर 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। जबकि 22 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले में निर्वाचन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू की जाएगी। मंगलवार को राज्य निर्वाचन…

Read Full News

भालू के हमले से मोहन सिंह घायल

Chamoli…. नंदानगर घाट ब्लॉक के सीक गांव के चरवाह मोहन सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मोहन को क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र लाया गया। गहरे घाव होने से डाक्टरों ने उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया। क्षेत्रवासी कुंवर सिंह ने बताया कि यह इलाका भालू और…

Read Full News

खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ने ली युवक की जान

Dehradun….प्रेमनगर स्थित उम्मेदपुर में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गयी। चालक की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शुभम गैरोला निवासी उम्मेदपुर सामान लेने बाजार जा रहा था। रास्ते मे परवल की…

Read Full News

बीकाम के छात्र ने फंदे को लगाया गले, मौत

Dehradun…. सहसपुर स्थित जेबीआईटी कालेज में बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय छात्र मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला था। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया। पुलिस सुसाइड…

Read Full News

आदि कैलाश इलाके में अल्ट्रा मैराथन का सफल आयोजन

Pithoragarh….आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सफल रहा |दौड़ बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के धावक रहे | स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों के रहने और भोजन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने इस आयोजन को मील…

Read Full News

स्कूली वाहनों के मनमाने किराए पर लगाम कसेगा परिवहन विभाग

Dehradun….प्रदेश में संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के मनमाने किराये वसूलने को लेकर परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा की अध्यक्षा में समिति गठित की गई है। जिसमें उप परिवहन आयुक्त डीसी पठोई, देहरादून आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी, हल्द्वानी आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे को सदस्य नियुक्त…

Read Full News

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी ने नानी गांव की यादें की ताजा, नैनी झील में की बोटिंग,

Nainital…. बॉलीवड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी उनकी बचपन की यादें नैनीताल खींच लाई। नयना देवी मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने नैनी झील में बोटिंग का लुप्त उठाया। उर्वशी रौतेला ने परिवार के साथ शहर के सैर पर निकली। तिब्बती बाजार में मोमो का स्वाद चखा। उर्वशी ने बातचीत में कहा कि नैनीताल…

Read Full News

वीआइपी नम्बर 0001 पर 0007 नम्बर भारी

Dehradun…. वीआइपी नंबर दूनवासियों का स्टेट सिंबल बन चुका है। लेकिन पिछले चार वर्ष से एक के बाद एक रिकार्ड तोड़ रहा 0001 वीआइपी नंबर इस बार ढाई लाख की बोली में सिमट गया। शनिवार को 0007 नंबर सात लाख रुपये में बिका। यह नंबर पंकज मलिक नाम के व्यक्ति ने लिया। परिवहन विभाग ने…

Read Full News