Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

नगरपालिका गोपेश्वर में भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत का भावनात्मक वीडियो वायरल

गोपेश्वर भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी संदीप रावत का मतदाताओ को अपने पक्ष में करने के लिए एक भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । हालांकि उत्तराखंड सत्याग्रह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है जबकि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है फिर भी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने…

Read Full News

उत्तरकाशी को पर्यटन, स्मार्ट सिटी,आध्यात्म धाम के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प

Rahul negi…. उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तरकाशी को स्मार्ट सिटी, पर्यटन, आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प भाजपा ने लिया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की।…

Read Full News

स्वयं सिद्धा संस्था ने बुजुर्गों को जरूरत सामग्री देकर कमाया पुण्य

Ruchi negi….स्वयं सिद्धा एक्स ओएनजीसी आफिसर्स वाइव्स संस्था ने प्रेम धाम वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को जरूरत की सामग्री आटोमेटिक वाशिंग मशीन, गीजर, खाद्य सामग्री वितरण की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों की कुशक्षेम पूछी। साथ ही बुजुर्गों ने वृद्धा आश्रम में मिल रही सुख सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।…

Read Full News

पुलिस ने दिखाई सख्ती, भांजे को बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार

Rahul negi…रुपयों के लालच में एक आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो साल के भांजे को दो लाख रुपये में बेच दिया। जांच के बाद पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपह्रत बच्चे को बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 2…

Read Full News

मलेथा चौराह का नामकरण होगा माधो सिंह भंडारी: धामी

Arun negi…मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान  स्कूली छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर माधो सिंह के जीवन से हमे सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज के लिये अनुकरणीय उदाहरण पेश…

Read Full News

चमोली की युवती को यूनुस ने धकेला ड्रग्स के दलदल में, गिरफ्तार

देहरादून : चमोली जिले की युवती मेघा कब ड्रग्स के दलदल में फंस गई। उसे इसका एहसास ही नहीं हुआ। लंबे समय से चरस तस्करी में लिप्त आरोपी यूनुस ने उसे जल्दी अमीर बनने का लालच देकर सहयोगी बना दिया। ऐसे में एसटीएफ उत्तराखंड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो किलो 100 ग्राम चरस…

Read Full News

युवक को अपहरण कर ले जा रहे थे, पुलिस ने 10 मिनट के भीतर दबोचा

Ruchi negi… रुपयों के लेनदेन में हरियाणा से आए दबंगों ने दून से एक युवक को अपहरण कर दिया। सूचना पर सक्रिय हुई दून पुलिस ने 10 मिनट के अंदर ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रेाल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना…

Read Full News

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बने विजय प्रसाद थपलियाल

Ruchi negi … श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पद पर कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर के नियंत्रणाधीन इकाई कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून में कार्यरत विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल…

Read Full News

चीफ पोस्टरमास्टर जनरल का शशि शालिनी कुजूर ने संभाला पदभार

Ruchi negi….वर्ष 1995 बैच की भारतीय डाक सेवा अधिकारी शशि शालिनी कुजूर ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल का पदभार संभाल दिया है। वह इससे पहले पश्चिम बंगाल के दक्षिण बंगाल में सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने देवभूमि में अपनी नियुक्ति होना सौभाग्यशाली बताया। निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया चीफ पोस्टमास्टर…

Read Full News

अब इग्नू से करें भगवदगीता में स्नातकोत्तर डिग्री

Ruchi negi….इंदिरा ग़ांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र से स्नातकोत्तर भगवदगीता अध्ययन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भगवदगीता भारतीय ज्ञानपरम्‍परा का सार ग्रन्थ है। इसमें समस्‍त भारतीय चिन्‍तन परम्‍परा का ज्ञान निहित है। यह एक निर्विवाद ज्ञानग्रन्‍थ है, जिसमें ब्रह्मसूत्र, षड्दर्शन, उपनिषद के ज्ञान के साथ-साथ वै‍ज्ञानिक और सांस्‍कृतिक ज्ञान समाहित है।…

Read Full News