Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

आल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी सुशीला खत्री

Ruchi negi …मेहनत और लगन से उत्तराखंड में आंगनबाड़ी बहनों की हक की लड़ाई लड़ रही सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। विगत माह राजस्थान के जयपुर में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में सुशीला की कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला लिया। गुरुवार को हरिद्वार भगवानपुर में आयोजित उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी…

Read Full News

एमडी परीक्षा में नकल कराने में एम्स के डॉक्टर भी शामिल, पांच गिरफ्तार

Ruchi negi …अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पोटेंस कमान एंट्रेंस टेस्ट 2024) में नकल करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो  आरोपित एम्स के चिकित्सक भी शामिल हैं, जिन्हें नकल माफिया ने दो-दो लाख रुपए…

Read Full News

कल खुलेंगे भगवान श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट

Ruchi negi : द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली  आज रविवार प्रात: को अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव के लिए रवाना हुई। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर…

Read Full News

विधिविधान से खोले गए भगवान रुद्रनाथ के कपाट

Ruchi negi … भगवान रुद्रनाथ के कपाट विधिविधान मंत्रोच्चारण के साथ वेदपाठी विद्ववानों ने श्रद्धालुओं के दर्शनों को खोल दिए हैं। शनिवार को कपाट खुलने के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर से रवाना हुई थी। ऐसे पहुंचे रुद्रनाथ के दर्शन को भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों के लिए…

Read Full News

गौरा देवी सम्मान से नवाजी 31 महिला

Ruchi negi:  विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिपको आंदोलन की प्रणेता गौर देवी सम्मान से सम्मानित किया गया। महिलाओं ने सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जजीएमएस रोड स्थित होटल लिगेसी प्राइम में आयोजित…

Read Full News

कांग्रेस विधायक भंडारी की विधायकी समाप्त

Ruchi negi : कांग्रेस के डूबते जहाज से उतरने एवं भाजपा के रथ पर सवार होते ही बद्रीनाथ सीट से विधायक राजेन्द्र भंडारी की विधायकी समाप्त हो गयी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंप दिया । विधानसभा अध्यक्ष ने राजेंद्र सिंह भंडारी के त्यागपत्र पर मुहर लगा दी है। बताया जा…

Read Full News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ruchi negi….उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल को अटैक आने की सूचना है। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से गए थे। आईएएस अधिकारी हरि चंद सेमवाल को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आबकारी आयुक्त…

Read Full News

शेयर बाजार में निवेश नाम पर 80 लाख ठगे, 45 हजार सिम खरीदे

Ruchi negi : शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अब तक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए साइबर ठगों ने न सिर्फ फर्जी कंपनी बना डाली, बल्कि बड़े स्तर पर ठगी के लिए 45 हजार सिम भी खरीद लिए गए। ठगों के इस महाजाल का पता…

Read Full News

अच्छी खबर, चमोली जिले के इस लेफ्टिनेंट जनरल को मिली अहम जिम्मेदारी

Ruchi negi  चमोली जिले के जोशीमठ निवासी लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) योगेन्द्र डिमरी को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। योगेन्द्र की नियुक्ति को लेकर श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बधाई दी है बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले…

Read Full News

इस आइएएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड शासन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने IAS आनन्द बर्द्धन को अध्यक्ष, राजस्व परिषद् , उत्तराखंड, देहरादून का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।इसको लेकर अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में IAS आनन्द बर्द्धन अपर मुख्य सचिव-वित्त, जलागम, आवास, मुख्य प्रशासक-उत्तराखण्ड आवास एवं नगर…

Read Full News