Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

गौरा देवी सम्मान से नवाजी 31 महिला

Ruchi negi:  विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिपको आंदोलन की प्रणेता गौर देवी सम्मान से सम्मानित किया गया। महिलाओं ने सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

जजीएमएस रोड स्थित होटल लिगेसी प्राइम में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जाधारी विनोद उनियाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। ट्रस्ट की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने बताया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक , महिला अधिकार, महिला स्वास्थ्य, पर्यावरण , आजीविका वर्धन , लेखन, खेल कूद, स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को चिपको आन्दोलन की प्रणेता गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बताया कार्यक्रम में कौसानी अल्मोड़ा से पूजा मेहरा, देहरादून से विभा नौडियाल, पूनम सती, गीतांजलि दत्त डा. अल्का पांडे, ऋचा डोभाल, श्रुति कौशिक, नीता कांडपाल , शकुंतला पांडे, सीमा कटारिया, कत्थक नृत्यांगना मनोरमा नेगी, पुष्पा भट्ट, कुसुम भट्ट, पूजा संधु, नेहा ग्रोवर, दिल्ली नोयडा से पूजा भट्ट एवं सुषमा थापा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों की रसोई और जोमेटो के संयुक्त तत्वाधान में बुजुर्गों को भोजन उपलब्ध कराये जाने वाले कार्यक्रम को भी लांच किया गया। इस मौके पर मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कुंवरदीप सिंह,अरूण ठाकुर, जेपी मैठाणी , अंजू भर्तरी, हरप्रीत सिंह, प्रमिला गौड़, परमजीत कौर, आरती जायसवाल, प्रेमलता, श्रृद्धा उनियाल, पूजा सिंह और सुमन सिंह मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *