Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

पुलिस ने दिखाई सख्ती, भांजे को बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार

Rahul negi…रुपयों के लालच में एक आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो साल के भांजे को दो लाख रुपये में बेच दिया। जांच के बाद पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपह्रत बच्चे को बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 2…

Read Full News

मलेथा चौराह का नामकरण होगा माधो सिंह भंडारी: धामी

Arun negi…मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान  स्कूली छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर माधो सिंह के जीवन से हमे सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज के लिये अनुकरणीय उदाहरण पेश…

Read Full News

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बने विजय प्रसाद थपलियाल

Ruchi negi … श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पद पर कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर के नियंत्रणाधीन इकाई कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून में कार्यरत विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, देहरादून को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल…

Read Full News

चीफ पोस्टरमास्टर जनरल का शशि शालिनी कुजूर ने संभाला पदभार

Ruchi negi….वर्ष 1995 बैच की भारतीय डाक सेवा अधिकारी शशि शालिनी कुजूर ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल का पदभार संभाल दिया है। वह इससे पहले पश्चिम बंगाल के दक्षिण बंगाल में सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने देवभूमि में अपनी नियुक्ति होना सौभाग्यशाली बताया। निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया चीफ पोस्टमास्टर…

Read Full News

केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का निधन

Ruchi negi…लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल, शैला रानी रावत मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पहली बार साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ विधानसभा…

Read Full News

नारायण के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने दिया त्याग पत्र

Ruchi negi, chamoli …. भगवान बद्री नारायण के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्वास्थ्य कारणों के वजह से रावल पद से त्याग पत्र दे दिया। साल 2014 से ईश्वर प्रसाद भगवान नारायण की पूजा करते आ रहे हैं। अब बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान की पूजा करेंगे। बद्री केदार मंदिर…

Read Full News

17 साल बाद लापता बेटा मिला, मां के चेहरे पर आया बसंत

Ruchi.. ब्राह्मणवाला निवासी आशा शर्मा का बेटे मोनू का 17 साल पहले अपहरण हो गया था। बेटे की राह देखते- देखते मां की आंखें पथरा गयी थी। अब बूढ़ी मां आस छोड़ चुकी थी, लेकिन एक जुलाई 2024 का दिन ऐसे आया। जब उम्मीद छोड़ चुकी मां को पुलिस ने उसके बेटे से मिलवा दिया…

Read Full News

नाबालिग के प्यार ने अपनों को भी नही बक्शा, पिता, भाई के किए टुकड़े

Ruchi negi… एक 16 वर्ष की नाबालिग किशोरी का प्यार इस तरह अंधा हो गया कि उसने अपनों को भी नही बख्शा। नाबालिग ने प्रेमी के खातिर अपने पिता और मासूम भाई को मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नही दोनों की डेडबॉडी को शातिर तरीके से ठिकाने लगाने के लिए  टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में…

Read Full News

मजिस्ट्रेट के बेटे को पुलिस पर रौब जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Neetu butola …. उत्तराखंड पुलिस को हल्के में लेना और मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर मुनिकीरेती में घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। जाम से निजात दिलाने के दौरान जब मजिस्ट्रेट लिखा वाहन को पुलिस रोकने लगी, तो उसमें बैठा युवक पुलिस पर रौब जमाने लगा। पुलिस ने मौके पर वाहन को सीज कर…

Read Full News

परत दर परत खुलते जा रहे गुप्ता बंधुओं के राज, दक्षिण अफ्रीका में भी वांछित

Ruchi negi.. गुप्ता बंधुओं के परत दर परत राज खुलते जा रहे हैं। देहरादून में बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुप्ता बंधुओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने भी गुप्ता बंधुओं को लेकर बयान जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि…

Read Full News