Dehradun….. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून के लिए ट्रेन संचालित कर उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रामनगर -देहरादून ट्रेन कुमाऊं- गढ़वाल के लिए सेतु का काम करेगी। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। कहा अभी मुरादाबाद में कार्य चल रहा है। इसलिए ट्रेन दो दिन चलाई जा रही है। इसके बाद ट्रेन का विधिवत संचालन किया जाएगा। उतराखंड में चल रही रेल परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रेल सुविधा कुमाऊं को गढ़वाल को जोड़ेगी। अमृत कालखंड में रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा रामनगर -देहरादून ट्रेन से पौड़ी जिले के साथ ही रामनगर क्षेत्र के लोगों को ट्रेन का फायदा मिलेगा। रामनगर से देहरादून ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार संचालित की जाएगी।
