केंद्र के पैनल में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का नाम शामिल

Ruchi negi…..उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सचिव पद के पैनल में शामिल कर लिया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की अपाइंटमेंट कमेटी आफ कैबिनेट ने गुरुवार को केंद्र में सचिव पद के पात्र वर्ष 1992 से वर्ष 1994 के 37
आइएएस अधिकारियों की सूची जारी की। इसमें आइएएस आनंद बर्द्धन का नाम भी शामिल है। वह इस समय अपर मुख्य सचिव वित्त व कार्मिक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वहीं, प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आठ मार्च से 16 मार्च तक अवकाश पर हैं। नियमानुसार सबसे वरिष्ठ आइएएस ही मुख्य सचिव का पदभार देखते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस अवधि में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन इस दायित्व को संभालेंगे। बता दें कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का विस्तारित कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे आगे हैं। अभी कोई अन्य आइएएस मुख्य सचिव पद के लिए अनिवार्य सेवा की पात्रता को पूरा नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें:   गंगोत्री-गोमुख ट्रैक रूट पर्यटकों के लिए खोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *