Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सामने चुनौती, लापरवाह विभाग

Ruchi negi…..आंगनबाड़ी की गतिविधियों को शामिल किए जाने को लेकर विभाग से मिले मोबाइल फोन जवाब देने लगे हैं। जिससे कार्यकर्ता हर दिन की गितिविधियों को आनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे ओर विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं, कि आफलाइन कार्य करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को जिले के विभिन्न ब्लाकों में उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बैठक की। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया विभाग से जो मोबाइल फोन कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। वह जवाब देने लगे हैं। जिससे कार्यकर्ता हर दिन की गितिविधियों को सरकार के पोर्टल पर दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। एक ओर विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। सभी कामकाज आनलाइन किए जाएं। दूसरी ओर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विभाग से मिले मोबाइल फोन पोषण ट्रैकर एप को स्पोर्ट नहीं कर पा रहे हैं। जिससे निजी फोन को प्रयोग में लाना पड़ रहा है। रिचार्ज की धनराशि बढ़ाने को लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशालय पूर्व में भी पत्र भेजा गया है। बावजूद सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिलाध्यक्ष सुनीता राणा ने बताया विभाग कार्यकर्ताओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी दी मांगों पर तत्काल कार्रवाई न करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *