Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

गौरा देवी सम्मान से नवाजी 31 महिला

Ruchi negi:  विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिपको आंदोलन की प्रणेता गौर देवी सम्मान से सम्मानित किया गया। महिलाओं ने सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जजीएमएस रोड स्थित होटल लिगेसी प्राइम में आयोजित…

Read Full News

कांग्रेस विधायक भंडारी की विधायकी समाप्त

Ruchi negi : कांग्रेस के डूबते जहाज से उतरने एवं भाजपा के रथ पर सवार होते ही बद्रीनाथ सीट से विधायक राजेन्द्र भंडारी की विधायकी समाप्त हो गयी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंप दिया । विधानसभा अध्यक्ष ने राजेंद्र सिंह भंडारी के त्यागपत्र पर मुहर लगा दी है। बताया जा…

Read Full News

प्रेमिका के घर मे फंदे से लटका युवक,मौत

देहरादून: प्रेमिका के परिजन ने शादी से इंकार किया तो कोटद्वार के युवक ने उसी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से युवती के घर में हड़कंप मच गया। अस्पताल से युवक का डेथ मेमो पुलिस को प्राप्त हुआ, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।…

Read Full News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ruchi negi….उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल को अटैक आने की सूचना है। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से गए थे। आईएएस अधिकारी हरि चंद सेमवाल को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आबकारी आयुक्त…

Read Full News

शेयर बाजार में निवेश नाम पर 80 लाख ठगे, 45 हजार सिम खरीदे

Ruchi negi : शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अब तक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए साइबर ठगों ने न सिर्फ फर्जी कंपनी बना डाली, बल्कि बड़े स्तर पर ठगी के लिए 45 हजार सिम भी खरीद लिए गए। ठगों के इस महाजाल का पता…

Read Full News

आईएफएस मनोज चंद्रन भी आए जांच के दायरे में

Ruchi negi : वन विभाग में भ्रष्टाचार से लेकर विभागीय अनियमिताओं के मामले दिन प्रतिदिन उजागर हो रहे है। पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी अधिकारी सीबीआई और ईडी की रडार पर हैं। अब यह बात सामने आ रही है कि एक और वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी कार्रवाई/जांच के दायरे में आ सकते हैं।…

Read Full News

मशरूम गर्ल को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड एवं देश में मशरूम गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली दिव्या रावत और उनके भाई राजपाल रावत को महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाज के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने कोर्ट से दिव्या और उनके भाई की तीन दिन की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) ली है।…

Read Full News

पूर्व विधायक पर गनर को पीटने का आरोप

देहरादून: खानपुर पूर्व विधायक कुँवर प्रणव चैंपियन का हमेशा विवादों से नाता रहा है। डालनवाला थानेदार को धमकाना, तो कभी पिस्टल लहराना। अब आरोप लग यह कि उन्होंने अपने ही सुरक्षा में तैनात गनर को पीट दिया। जिसने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल मामला सामने आया कि चैंपियन की सुरक्षा में तैनात…

Read Full News

बनभूलपुरा में हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी

हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भारी उपद्रव, आगजनी और हिंसा की घटना सामने आई है। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसे और मजार को तोडने  को लेकर भीड़ के गुस्से ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद क्षेत्र के कर्फ्यू लगा दिया गया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के…

Read Full News

इस जांबाज को मिला मित्र पुलिस का ईनाम

उधम सिंह नगर :  ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियां बचाने  वाले जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने इस उपलब्धी के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है। दरअसल,…

Read Full News