Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

दो मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

Ruchi negi….11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को प्रात: सात बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुलेंगे। 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा होगी, जबकि बाबा केदार की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। शिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर…

Read Full News

यहां ग्राम विकास अधिकारी ने किया सुसाइड

Ruchi negi…..मोरी विकासखंड कार्यालय में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक हरिद्वार जनपद के कुमराड़ा का निवासी है, जिसकी नियुक्ति गत वर्ष ही मोरी विकासखंड कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुई थी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह जब देर तक नीसू…

Read Full News

जरूरतमंद छात्राओं को मिला नंदा-सुनंदा देवी का आशीर्वाद

Ruchi negi…. अब 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्धन, असहाय, अनाथ छात्राएं आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नंदा- सुनंदा योजना की शुरुआत कर जरूरतमंदों के लिए निश्शुल्क स्नातक एवं कौशल शिक्षा में दाखिले के द्वार खोेल दिए हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों के चयन के लिए बहुविषयक समिति…

Read Full News

उत्तरकाशी को पर्यटन, स्मार्ट सिटी,आध्यात्म धाम के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प

Rahul negi…. उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तरकाशी को स्मार्ट सिटी, पर्यटन, आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प भाजपा ने लिया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की।…

Read Full News

अब इग्नू से करें भगवदगीता में स्नातकोत्तर डिग्री

Ruchi negi….इंदिरा ग़ांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र से स्नातकोत्तर भगवदगीता अध्ययन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भगवदगीता भारतीय ज्ञानपरम्‍परा का सार ग्रन्थ है। इसमें समस्‍त भारतीय चिन्‍तन परम्‍परा का ज्ञान निहित है। यह एक निर्विवाद ज्ञानग्रन्‍थ है, जिसमें ब्रह्मसूत्र, षड्दर्शन, उपनिषद के ज्ञान के साथ-साथ वै‍ज्ञानिक और सांस्‍कृतिक ज्ञान समाहित है।…

Read Full News

आल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाइज फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी सुशीला खत्री

Ruchi negi …मेहनत और लगन से उत्तराखंड में आंगनबाड़ी बहनों की हक की लड़ाई लड़ रही सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। विगत माह राजस्थान के जयपुर में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में सुशीला की कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला लिया। गुरुवार को हरिद्वार भगवानपुर में आयोजित उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी…

Read Full News

मेडिकल छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ruchi negi….. पटेलनगर स्थित एक मेडिकल कालेज के स्नातकोत्तर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की छात्र ने इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है। देर रात पटेलनगर कोतवाली पुलिस को छात्र के मौत के संबंध में सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पटेलनगर कोतवाली…

Read Full News

जोशीमठ, विद्या के मंदिर में छात्रा से अश्लील हरकत , मुकदमा

Ruchi negi.. एक बच्चे के माता पिता जन्म दाता होते हैं, लेकिन उसके भविष्य का निर्माता एक गुरु ही होता है। जो आगे चलकर कई कीर्तिमान विस्थापित करने के साथ ही देश का नाम रोशन करने का काम करता है। लेकिन गुरु अपनी आतुर कामवासना के लिए नीच हरकत पर उतर आए, तो उसकी साक्षी…

Read Full News

गौरा देवी सम्मान से नवाजी 31 महिला

Ruchi negi:  विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चिपको आंदोलन की प्रणेता गौर देवी सम्मान से सम्मानित किया गया। महिलाओं ने सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जजीएमएस रोड स्थित होटल लिगेसी प्राइम में आयोजित…

Read Full News

इस लिए किया एकेश्वर ब्लॉक के स्कूलों में अवकाश

कोटद्वार: प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत इसोटी घाटी के सात विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। बताया जाता है कि एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज इंदिरापुरी के खेल मैदान के आसपास गुलदार की गतिविधि देखी गई। इस संबंध में…

Read Full News