- Dehradun….उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर देहरादून की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराज अग्रसेन की साप्ताहिक आरती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए अग्रवाल समाज के लोगों सुख-समृद्धि व समाज की उन्नति की कामना की।
आरती के दौरान भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि महाराज अग्रसेन के आदर्श सेवा, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंघल, नवीन गुप्ता, मुकेश गोयल, राजीव गोयल, राजीव मित्तल, विनय बंसल, दीपक गुप्ता, आशीष बंसल, अजय गोयल, सोनिया अग्रवाल, सुमन नागलिया, अर्चना सिंघल आदि रहे।
अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी की सामूहिक आरती को उमड़ी भीड़
