Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटे दायित्व

Ruchi negi…..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के 20 दायित्व बांट दिए हैं। मंगलवार को इसकी जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी। दायित्वधारी में हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, गंगा विष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला…

Read Full News

नोएडा से दबोचा फर्जी कॉल सेंटर संचालक

Dehradun : एसटीएफ ने छह साल से फरार चल रहे फर्जी काल सेंटर के संचालक को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपित घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि वर्ष 2019 में पटेलनगर…

Read Full News

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे आनंद बर्द्धन

Ruchi negi.. 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। वे शासन में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत हैं और राज्य में इस स्तर के एकमात्र अधिकारी हैं। बर्द्धन…

Read Full News

एम्स में सिक्योरिटी शुल्क से तीमारदारों को राहत

Ruchi negi….अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में तीमारदारों के लिए प्रस्तावित पास में व्यवस्था में अब 100 रुपये सिक्योरिटी शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिक्योरिटी शुल्क को लेकर कई संगठनों के विरोध व आंदोलन की चेतावनी के बीच एम्स प्रशासन ने पास व्यवस्था में सिक्योरिटी शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। एम्स ऋषिकेश के…

Read Full News

नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों को सिखाया सबक

Ruchi negi…. हरिद्वार में यातायात पुलिस और सीपीयू ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। 61 वाहनों का क्लॉम्पिंग चालान के साथ 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस और सीपीयू की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, रानीपुर मोड़ चौक,…

Read Full News

सेवादार के हत्या के आरोप में पत्नी,प्रेमी को किया गिरफ्तार

Ruchi negi… पथरी क्षेत्र में गुरुद्वारे के सेवादार की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद सेवादार की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया। अवैध संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर सेवादार की हत्या की थी। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 मार्च को थाना पथरी क्षेत्र…

Read Full News

हाईकोर्ट ने पालीटेक्निक प्रवक्ता की नियुक्ति पर लगाई रोक

नैनीताल: हाई कोर्ट ने राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से पालीटेक्निक कालेजों में प्रवक्ता (इंजीनियरिंग) के करीब दो साै पदों पर नियुक्ति के लिए 22-23 मार्च को तय लिखित परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के निर्णय के…

Read Full News

झंडे जी के दर्शनों को उमड़े भक्त

Ruchi negi…. श्रीदरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में सुनहरे गोटों युक्त मखमली वस्त्र से सुसज्जित झंडेजी के आरोहण बुधवार शाम चार बजकर 19 मिनट पर किया गया। प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू हुई। लकड़ी की कैंचियों के सहारे श्रद्धालुओं ने झंडेजी को धीरे धीरे खड़ा किया। जैसे जैसे झंडेजी…

Read Full News

मुख्यमंत्री आवास में निकाला 57 किलो शहद

Ruchi negi… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग को शहद महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 57 किलो शहद निकाला गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद  निकालने का लक्ष्य रखा गया। मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग कार्य को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल…

Read Full News

प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वेच्छा से दिया इस्तीफा

Ruchi negi… शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सत्र में दिए बयान के बाद उन्हें राजनीतिक दल, आंदोलनकारी ताकत, जनता का विरोध झेलना पड़ रहा था। सरकार की भी किरकिरी हो गई थी। वह पत्रकार वार्ता के दौरान भावुक हो गए थे। उनके इस्तीफे के बाद…

Read Full News