Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

Uttarakhand Satyagraha

इस लिए किया एकेश्वर ब्लॉक के स्कूलों में अवकाश

कोटद्वार: प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत इसोटी घाटी के सात विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। बताया जाता है कि एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज इंदिरापुरी के खेल मैदान के आसपास गुलदार की गतिविधि देखी गई। इस संबंध में…

Read Full News

पुलिस का फेसबुक पेज हैक, अश्लील फ़ोटो की अपलोड

चमोली : साइबर अपराधियों से निपटने में पुलिस कितनी कामयाब है। इसका प्रमाण पुलिस को समय -समय पर मिलता रहा। साइबर ठग आम लोगों को तो छोड़िए पुलिस को ही निशाना बना रहे है। ताजा मामला जनपद चमोली पुलिस के फेसबुक पेज का है जिसे साइबर अपराधियों ने हैक कर दिया और पुलिस के पेज…

Read Full News

अब योगनगरी से होगा लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस का संचालन

ऋषिकेश: देहरादून से संचालित होने वाली इंदौर और उज्जैन एक्सप्रेस अब लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी यह दोनों गाडियां अब तीन व छह जनवरी से देहरादून के बजाय योगनगरी ऋषिकेश से संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 14317 इंदौर-देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन बदल दिया गया है। अभी तक की यह रेलगाड़ी देहरादून…

Read Full News

चमोली जिले की बेटी सेना में बनी अफसर

-उत्तराखंड की एक और बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव। – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेटी को दी बधाई देहरादून दिनांक 14 दिसंबर 2023। देहरादून की प्रिया पांडेय का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एनडीए परीक्षा में हुआ है। मूल रूप से सीमांत जनपद चमोली गढ़वाल नंदा नगर विकासखंड के अंतर्गत…

Read Full News

बेटी नीरजा ने जीता कांस्य

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 में ऋषिकेश की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में किया जा रहा है। यह आयोजन…

Read Full News

दुष्कर्म पीड़िता ने न्यायालय परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास

  रुड़की (हरिद्वार): भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को न्यायालय परिसर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता दुष्कर्म के कारण चार माह की गर्भवती है और न्यायालय में तारीख पर आई थी। उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर देखकर एम्स ऋषिकेश…

Read Full News

पुलिस की बड़ी कामयाबी पकड़ा गया महिला, पुरुष का हत्यारा

देहरादून: 26 नवंबर को वसंत विहार स्थित परवल रोड पर नाले से महिला व पुरुष के शव मिलने के मामले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। लोडर चालक ने दोनों को टक्कर मारी थी। पकड़े जाने के डर से व पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से आरोपित ने दाेनों के शव नाले…

Read Full News

सभी श्रमिक शाररिक रूप से स्वस्थ: एम्स

– एम्स के चार प्रमुख विभागों के चिकित्सकों का दल कर रहा श्रमिकों की जांच, मनोचिकित्सा विभाग की चिकित्सक करेंगे गहन जांच जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पहुंचाए गए श्रमिकों की प्राथमिक जांच के पश्चात एम्स अस्पताल प्रशासन ने श्रमिकों का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल प्रशासन के…

Read Full News

एक तरफ़ा प्यार में हत्या का प्रयास

एकतरफा प्यार में युवती की हत्या का प्रयास, फायर मिस होने से बची युवती की जान देहरादून: एकतरफा प्यार में एक आरोपित ने पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली युवती की हत्या का प्रयास किया। आरोपित ने युवती को पहले सड़क पर गिराया और उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर तीन बार फायरिंग…

Read Full News

अब पुष्कर के पिता ने की भगवान से दुआ, क्या कहा उन्होंने

बहुत हैगौ भगवान अब परीक्षा न ले, पुष्कर संग सबौ सुरंग है भ्यार निकाल.. -चार घंटे से बेटे के सकुशल बाहर निकलने की प्रतीक्षा में बैठे हैं पुष्कर के माता पिता -साढ़े तीन बजे सिलक्यारा गए बड़े बेटे विक्रम ने किया था फोन चंपावत : हे भगवान, बहुत हैगो, अब देर न कर। मेरे भ…

Read Full News