बेटी नीरजा ने जीता कांस्य

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 में ऋषिकेश की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है।
खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में किया जा रहा है। यह आयोजन 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया। इस आयोजन में देश भर से लगभग 1300 से अधिक पैरा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस आयोजन में ऋषिकेश उत्तराखंड से नीरजा गोयल ने कांस्य पदक हासिल किया है। नीरजा गोयल ने अपनी इस सफलता के लिए अपनी छोटी बहन नूपुर गोयल, कोच जितेंद्र बिष्ट, विकास, आशीष, संभव सोनी, भारत मंदिर इंटर कालेज तथा सेवन टू इलेवन के संचालक अर्पित का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar WeCreative – Digital Agency Elementor Template Kit Wedding Industry - Wedding Multipurpose Couple WP Theme Wedding Paradise – Modern Ethnic Responsive WordPress Theme Wedding Photographer WordPress Theme – Vivagh WeddingDir – Directory & Listing WordPress Theme for Vendor / Supplier Weddon – Wedding Event Invitation Elementor Template Kit Wedjoy – Wedding Photography Elementor Template Kit Weedream – Wedding Elementor Template Kit WeePie Cookie Allow weForms Pro – Business