Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने दो दिवसीय दौरे पर आएंगे उत्तराखंड, पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटी धामी सरकार

Uttarakhand

देहरादून –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने दो दिवसीय (11- 12 अक्टूबर) दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं । ऐसे में प्रदेश की धामी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी में जुड़ चुकी है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है अभी पीएम मोदी का कार्यक्रम पूरी तरह फाइनल नहीं हुआ है । लेकिन तैयारी शुरू हो गई है । प्रधानमंत्री के दौरे से उत्तराखंड को बड़ा लाभ मिलता है और उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कुमाऊं मंडल के दौरे पर आ रहे हैं । अब तक के निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीएम पिथौरागढ़ का भी दौरा करेंगे । साथ ही चंपावत जिले के लोहाघाट में स्थित मायावती आश्रम में भी ठहरेंगे । वहीं सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और जॉली कॉम व ओम पर्वत का भी हवाई निरीक्षण करेंगे ।

बता दें कि पीएम मोदी का यह उत्तराखंड दौरा कई मायने में  बेहद की खास रहने वाला है,

पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान लोहाघाट के मायावती आश्रम में स्वामी विवेकानंद के कमरे में रात्रि विश्राम करेंगे,

122 साल बाद ऐसा होगा जब देश का कोई दूसरा व्यक्ति इस कमरे में रात्रि विश्राम करेगा।

जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के रहने और भोजन आदि की सभी व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी कर ली है,

साल 1901 में स्वामी विवेकानंद मद्रास से यात्रा पर निकले थे।

तीन जनवरी 1901 को लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे।

विवेकानंद ने यहां 15 दिनों तक रहकर योग, साधना की थी।

आश्रम प्रबंधन के मुताबिक, विवेकानंद के योग और साधना के लिए तब दो कमरे आवंटित किए गए थे।

इसके बाद से उनके रात्रि विश्राम वाले कमरे में ठहरने की अनुमति किसी को नहीं दी गई,

आश्रम प्रबंधन का कहना है बतौर प्रधानमंत्री यहां आने वाले मोदी पहले व्यक्ति हैं इसलिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *