Headlines

दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Dehradun…. मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने को महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को एसआइआर के तहत मिले नोटिस के निस्तारण के लिए पोलिंग बूथ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बीएलओ उनके घर जाकर नोटिस पर सुनवाई के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को गढ़वाल एवं कुमाऊं के मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *