Headlines

डा.सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक

Dehradun…शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। डा. आशुतोष सयाना एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य का कार्यभार हटाया गया है।
शासन ने कुल पांच अधिकारियों के कार्यभार बदले हैं। डा.अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, डा. चंद्र प्रकाश को मेडिकल कालेज रुद्रपुर, डा. चंद्र मोहन सिंह रावत को श्रीनगर मेडिकल कालेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। डा. जीएस तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का प्राचार्य एवं डा. पंकज सिंह को हरिद्वार मेडिकल कालेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:   दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *