Headlines

इस लिए उठाया पुलिस और तहसीलदार ने एमएस को

  • इस लिए उठाया पुलिस और तहसीलदार ने एमएस को

रुद्रपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में एमएस नहीं पहुचे, तो डीएम ने पुलिस और तहसीलदार को भेजकर एमएस को अस्पताल से उठा लिया।

बीते मंगलवार को कलक्ट्रेट में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी। डीएम, सीडीओ समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। लेकिन जब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल रुद्रपुर से संबंधित मामले उठे तो मेडिकल सुप्रिन्डेंट (एमएस) बैठक से नदारद मिले।

सांसद के निर्देश पर दो बार उन्हें फोन कर बैठक में पहुंचने को कहा गया। फिर भी एमएस नहीं पहुंचे। आदेश का अनुपालन न करने पर सांसद बिफर गए। जिसके बाद डीएम नितिन भदौरिया ने तहसीलदार और पुलिस को अस्पताल भेजा और दोनों एमएस को उठाकर ले आए।

ये भी पढ़ें:   दिव्यांग और बुजुर्गों के एसआइआर नोटिस का घर जाकर होगा निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *