Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

हरियाणा के कारोबारी की कार से टप्पेबाजी

Amit negi…. ऋषिकेश में हरियाणा से आए कारोबारी की गाड़ी में मिर्च स्प्रे छिड़कर टप्पेबाजों ने 14.75 लाख की नकदी उड़ा ली। गाड़ी में कारोबारी की पत्नी भी बैठी थी । जानकारी के अनुसार सेक्टर 32 करनाल हरियाणा निवासी प्रिंस पोल्ट्री कारोबारी हैं। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार देर शाम श्यामपुर ऋषिकेश पहुंचे थे। उनका खदरी रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म कारोबारी के साथ लेनदेन चलता है बताया जा रहा है कि खदरी में पोल्ट्री फार्म चलने वाला व्यक्ति भी हरियाणा का निवासी है। प्रिंस ने श्यामपुर फाटक के पास स्थित मोक्षदा होटल में देर शाम कमरा किराए पर लिया। करीब आधे घंटे होटल में रुकने के बाद वह कार से खदरी रोड की ओर गए। रास्ते में एक दुकान पर मिठाई खरीदने रुके। जब वह मिठाई खरीदने के बाद गाड़ी में बैठे तो इस बीच बाइक सवार दो लोग आए और गाड़ी में मिर्च का स्प्रे किया। इस दौरान कारोबारी की गाड़ी से बैग निकाल लिया। उन्होंने खदरी निवासी अपने परिचित रणवीर सिंह जेठूरी को घटना की जानकारी दी। जेठूरी ने बताया की उन्होंने भी आसपास के लोगों से जानकारी ली। बताया कि स्प्रे करने के बाद गाड़ी में धुआं हो गया था। बैग में 14. 75 की नकदी रखी थी। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गए।यह रकम खदरी में मुर्गी फार्म के संचालक को देने के लिए रखी गई थी। घटना के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *